Monday, June 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानिए यूपी के इस गांव में राक्षस की पूजा क्यों करती हैं कुंवारी लड़कियां, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है गाथा

मान्यता है कि वे अपनी रक्षा के लिए दीवारों पर राक्षस की फोटो बनाकर उसकी पूजा करती हैं। इससे वह लड़कियों को परेशान नहीं करेगा और शादी के बाद उनकी जिंदगी सुखमय हो जाएगी।

by Vinod
March 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनाइन डेस्क। बुंदेलखंड अपनी संस्कृति और लोकगीत व परम्पराओं के लिए जाना जाता है। यहां पर कई ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर हैं और जिनकी अलग गाथा है। कुछ ऐसी ही कहानी जालौन जनपद की है। यहां आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) पर एक अनोखी परंपरा मनाई जाती है। सालों से यहां कुंवारी कन्याएं परंपरागत रूप से एक राक्षस के पैरों को पूजती हैं। पूजा-अर्चना के बाद रासक्ष से अच्छे पति की वरदान मांगती है।

भगवान कृष्ण की आराधना की

पौराणिक कथाओं के अनुसार भामासुर (सुआटा) नाम का एक राक्षस हुआ करता था, जो कुंवारी लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे अपनी पूजा कराता था। साथ ही उनसे जबरन शादी करता था, जिससे परेशान होकर कुंवारी कन्याओं ने भगवान कृष्ण की आराधना की। प्रसन्न होकर कृष्ण ने कुंवारी कन्याओं को वरदान दिया कि इस राक्षस का अंत टेसू नाम के एक वीर योद्धा द्वारा होगा। बाद में भामासुर राक्षस ने राजकुमारी झिझियां सहित कई कुंवारी कन्याओं को बंधक बना लिया और उनसे शादी की कोशिश की।

RELATED NEWS

Jalaun

तबादले की रिपोर्ट भेजने वाला इंस्पेक्टर, कैसे हुआ ‘लेडी कॉन्स्टेबल’ के प्यार में गिरफ्तार?

December 9, 2025
Jalaun

बायोमेट्रिक जांच में पकड़े गए दो ‘मुन्नाभाई’: बिहार से जालौन आकर दे रहा था PET परीक्षा, एक पुराना धोखेबाज

September 8, 2025

कुंवारी कन्याओं से पैर पूजने का वर मांगा

तभी भगवान के वरदान स्वरूप वीर योद्धा टेसू ने भामासुर राक्षस का अंत कर सभी को मुक्त करा दिया और राजकुमारी झिंझिया से विवाह कर लिया। जब राक्षस का अंत हुआ तब शरद पूर्णमासी की रात थी। जब राक्षस भामसुर (सुआटा) मरने वाला था तभी उसने भगवान की आराधना की। उसकी आराधना पर भगवान ने उसे दर्शन दिए और वर मांगने को कहा। तब राक्षस ने कुंवारी कन्याओं से पैर पूजने का वर मांगा।

वीर पति पाने की मनोकामना

इस वर के बाद तब से शरद पूर्णिमा के दिन सभी कुंवारी कन्याएं सुआटा नामक राक्षस के पैर पूजती है और पैर पूजने के बाद ये सभी लड़कियां टेसू और झिझियां की शादी कराकर टेसू जैसे वीर पति पाने की मनोकामना करती है। टेसू और झिझियां के विवाह शुरू होने का कार्यक्रम पूरे एक महीने चलता है जिसमे कुंवारी लड़कियां छोटे से मटके में कई छेद कर उसमे दीप जलाती और घर- घर जाकर धन मांगती हैं। बाद में शरद पूर्णिमा के दिन लड़कियां एक दीवार पर सुआटा राक्षस की भी गोबर से प्रतिमा बनाती हैं।

सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं

इस कार्यक्रम में मुहल्ले के सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। महिलाएं झिंझिया की शादी पर मंगल गीत गाती हैं और झिझिया को सिर पर रखकर नाचती-गाती हैं। बाद में कुंवारी लड़कियां राक्षस की पूजा करती हैं। लड़कों द्वारा भी लकड़ी और कागज से टेसू का पुतला बनाया जाता है, जिसे वह भी घर-घर ले जाकर चन्दा मांगते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन बारात लेकर वह झिंझिया के घर पहुंचते हैं। जहां वादी धूमधाम से टेसू झिंझिया का विवाह सम्पन्न कराया जाता है। विवाह सम्पन्न होने के बाद लड़के पारंपरिक तरीके से राक्षस की प्रतिमा को तहस-नहस कर देते हैं।

Tags: jalaununmarried girlsworship of demon
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Jalaun

तबादले की रिपोर्ट भेजने वाला इंस्पेक्टर, कैसे हुआ ‘लेडी कॉन्स्टेबल’ के प्यार में गिरफ्तार?

by Mayank Yadav
December 9, 2025

Jalaun suicide case: जालौन में कुठौंद थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की आत्महत्या का मामला सुर्खियों में है, जिसमें...

Jalaun

बायोमेट्रिक जांच में पकड़े गए दो ‘मुन्नाभाई’: बिहार से जालौन आकर दे रहा था PET परीक्षा, एक पुराना धोखेबाज

by Mayank Yadav
September 8, 2025

Jalaun PET exam Fraud: उत्तर प्रदेश में रविवार को आयोजित PET (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) के दौरान जालौन जिले में प्रशासनिक...

Jalaun Murder Case: दोस्त की कॉल के बाद गायब हुई बीए की छात्रा, झाड़ियों में मिली लाश

Jalaun Murder Case: दोस्त की कॉल के बाद गायब हुई बीए की छात्रा, झाड़ियों में मिली लाश

by Ahmed Naseem
January 30, 2025

Jalaun Murder Case: जालौन जिले में बीए में पढ़ने वाली खुशी नाम की लड़की की लाश सड़क किनारे झाड़ियों में...

Jalaun

Jalaun: सांप का डसना बना युवक की एडवेंचर स्टोरी, बोरी में कैद कर ले पहुंचा अस्पताल!

by Mayank Yadav
September 24, 2024

Jalaun: जालौन की सड़कों पर मच गया हड़कंप जब एक युवक ने अपने साहस से काले सांप को पकड़ लिया!...

Sanjay Gangwar, Akhilesh Yadav, Mafia, Jalaun

अखिलेश यादव माफियाओं के सरदार हैं, संजय गंगवार का तीखा हमला

by Gulshan
September 17, 2024

जालौन : उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री और जालौन के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने...

Next Post
‘साल में 52 बार जुमा पर होली एक दिन’.. रंग से ऐतराज तो घर पर रहें जनाब, संभल CO की दो टूक

'साल में 52 बार जुमा पर होली एक दिन'.. रंग से ऐतराज तो घर पर रहें जनाब, संभल CO की दो टूक

China

China Japan Dispute: चीन की जापान को धमकी... 'हिरोशिमा-नागासाकी से भी बड़ा दर्द देंगे!'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist