मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Election: विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर बदला अयोध्या के डीएम आवास बोर्ड का रंग

by abhishek tyagi
मार्च 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच अयोध्या चर्चा में है. चर्चा की वजह है रंगों की सियासत. दरअसल अयोध्या जिलाधिकारी के अस्थाई आवास का साइन बोर्ड फिर बदल दिया गया है. इस बोर्ड को 24 घंटों में दो बार बदल दिया गया है. पहले भगवा से हरा किया गया और अब हरा से लाल कर दिया गया है। अयोध्या का जिलाधिकारी आवास सितंबर 2021 से निर्माणाधीन है. अंग्रेजों के समय के बने इस आवास को अब नए सिरे से बनाया जा रहा है. इसी वजह से अयोध्या जनपद के मौजूदा जिलाधिकारी नीतीश कुमार लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रहते हैं और यहीं इनका कैंप कार्यालय भी है।

पूर्व डीएम अनुज कुमार झा के समय ही जिलाधिकारी आवास को यहां स्थानांतरित किया गया था. उस समय यहां एक बोर्ड लगाया गया था. भगवा कलर के बैकग्राउंड वाले इस साइड बोर्ड पर सफेद रंग से आवास जिलाधिकारी अयोध्या लिखा गया था, जिसे बुधवार यानी 2 फरवरी की सुबह अचानक बदल दिया गया और हरे रंग का कर दिया गया.भगवा से हरा किया गया था रंग, अब 24 घंटे के भीतर ही एक बार फिर उसी साइन बोर्ड को बदल दिया गया है और हरे रंग के बैकग्राउंड के स्थान पर लाल रंग का बोर्ड लगा दिया गया है. लिहाजा एक बार फिर सरगर्मी तेज है और चर्चाओं का माहौल है. जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग बदलने से अधिक इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पूरी तरह संपन्न नहीं हुए हैं. ऐसे समय में छठवें चरण कि मतदान के एक दिन पहले अयोध्या जैसे चर्चित जनपद के जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग भगवा से हरा करना चर्चाओं में आ गया. सपा के नेता दावा करने लगे की अधिकारी मौसम वैज्ञानिक होते हैं, उनको पता लग गया है कि अखिलेश आ रहे हैं, योगी जा रहे हैं.चर्चाओं ने जोर पकड़ा और बात अयोध्या से दिल्ली तक पहुंची तो हड़कंप मच गया. 24 घंटे के भीतर एक बार फिर जिलाधिकारी आवास के साइन बोर्ड का रंग बदल गया है. यह बात अलग है कि हरा बैकग्राउंड हटाकर पूरी तरह भगवा रंग इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि उसके स्थान पर लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है।

एक बोर्ड अभी भी हरे रंग का

अयोध्या के जिलाधिकारी आवास के गेट पर दो बोर्ड लगाए गए थे, जिसमें एक बोर्ड पहले से हरा था और दूसरा बोर्ड भगवा रंग में था. भगवा रंग वाले बोर्ड को बदलकर उसे भी हरा कर दिया गया था, लेकिन बवाल के बाद अब एक बार फिर उसका रंग बदलकर लाल कर दिया गया है, जबकि जो बोर्ड पहले से हरा था उसे वैसे ही रहने दिया गया है।

अयोध्या के सरकारी कार्यालयों के बोर्ड का हरा ही

अयोध्या के अधिकतर सरकारी कार्यालयों के बोर्ड का रंग आमतौर पर हरा ही है. सपा नेताओं का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों के बोर्ड का रंग हरा ही होता है, लेकिन योगी सरकार में कुछ अफसरों ने अपने बोर्ड का रंग बदलकर भगवा करवा लिया था, अब योगी सरकार की विदाई होती देख फिर से प्रशासन पुरानी पटरी पर लौटने लगा है।

Tags: Allahabad To Faizabad:faizabad new nameFaizabad NewsFaizabad की ताज़ा खबरे हिन्दी मेंlatest and breaking Hindi news on up electionUP Election 2022UP Election Live 6th Phaseup faizabad latest news todayUttar Pradeshफैजाबाद समाचार
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post

चुनावों में डिंपल यादव से सभाएं कराने की प्रत्याशियों की बढ़ी डिमांड, 2017 की घटना बनी प्रचार से दूर रहने की वजह

दुनिया में रूस के पास सबसे अधिक परमाणु बम, अमेरिका और फ़्रांस मिलकर भी नहीं दे सकते मात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In