रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Board Exam 2025 को लेकर आया नया अपडेट, अब इस तारीख को आएगा 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् UPMSP यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट के लिए डेट की घोषणा जल्द ही कर सकता है। जानकारी के मुताबिक परिक्षा परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच घोधित हो सकते हैं।

by Vinod
अप्रैल 19, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी बोर्ड के 54 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। अब कभी भी 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो सकता है। जिसको लेकर बोर्ड की तरह से सारी तैयारियां कर ली गई है। बताया जा रहा है कि परिक्षा परिणाम 20 से लेकर 15 अप्रैल के बीच घोषित कर दिया जाएगा। छात्र-छात्राएं इंटरनेट के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।

करीब 54,37,233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

बता दें, यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के मिलाकर करीब 54,37,233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। कॉपियों का मूल्यांकन भी दो अप्रैल को पूरा हो चुका है। ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच में जारी होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड की तरफ से युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। एक स्पेशल टीम रिजल्ट को लेकर दिन रात काम पर जुटी है।

RELATED NEWS

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

जुलाई 5, 2026
Amarnath Yatra Langar Viral Video

Viral Video: अमरनाथ यात्रा के लंगर का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं ने की खाने, रहने, सेवा और व्यवस्था की जमकर तारीफ करी

जुलाई 5, 2026

रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट्स

यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट बोर्ड सचिव भगवती सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होते ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in परएक्टिव हो जायेगा। इसके बाद छात्र इसमें से किसी भी साइट पर जाकर नतीजों की जांच कर पायेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रिजल्ट चेक करने के साथ ही साइट से मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर पाएंगे। मार्कशीट में छात्रों का रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, विषयों के नाम, थ्योरी परीक्षा प्राप्त अंक, प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्तांक, टोटल मार्क्स, पूर्णांक, रिजल्ट का स्टेटस (पास या फेल), डिवीजन आदि विवरण दर्ज होगा।

मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (क्लास 10जी या 12जी) चेक करना है उस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके पास अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने का विकल्प होगा। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बोर्ड प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये का पुनर्मूल्यांकन शुल्क लेता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

कुल पास प्रतिशत 89.55 फीसदी रहा

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा के लिए करीब 29 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 27 लाख से अधिक छात्र वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए। इस बार हाई स्कूल का कुल पास प्रतिशत 89.55 फीसदी रहा। परीक्षा में प्राची निगम ने सर्वोच्च स्थान हासिल करते हुए टॉप किया था।

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

Amarnath Yatra Langar Viral Video

Viral Video: अमरनाथ यात्रा के लंगर का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं ने की खाने, रहने, सेवा और व्यवस्था की जमकर तारीफ करी

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

Amarnath Yatra Langar Viral Video: अमरनाथ यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र होती है। यात्रा के दौरान...

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पोते के निधन का सदमा नहीं सह पाए दादा,उनका भी हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

Ketan Agrawal murder Case: केतन अग्रवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोते के निधन के कुछ...

New Dating Trend: भारत में शुरू हुई ‘Rent a Partner’ सर्विस, घंटे के हिसाब से मिल रहा साथ

New Dating Trend: भारत में शुरू हुई ‘Rent a Partner’ सर्विस, घंटे के हिसाब से मिल रहा साथ

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

New Dating Trend: भारत में अब एक ऐसी सर्विस शुरू हुई है, जो अब तक चीन, जापान और अमेरिका जैसे...

UP पुलिस के कॉन्स्टेबल  ने ‘India’s Got Latent’ में बिखेरा जलवा, समय रैना के शो में जीत ली शानदार रकम

UP पुलिस के कॉन्स्टेबल ने ‘India’s Got Latent’ में बिखेरा जलवा, समय रैना के शो में जीत ली शानदार रकम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कॉमेडियन...

Next Post
GT vs DCL IPL 2025 : जोस बटलर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपटिल्स, गुजरात की जीत पर मुस्कराए ‘द प्रिंस’

GT vs DCL IPL 2025 : जोस बटलर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपटिल्स, गुजरात की जीत पर मुस्कराए ‘द प्रिंस’

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से उड़ा रहे थे गर्दा तभी पंत ने किया ‘खेला’, जानें मैदान में फूट-फूट कर क्यों रोया बिहार का ‘छोरा’

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से उड़ा रहे थे गर्दा तभी पंत ने किया ‘खेला’, जानें मैदान में फूट-फूट कर क्यों रोया बिहार का ‘छोरा’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist