शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

CM Yogi का बड़ा ऐलान ‘यूपी में घुमंतू जातियों के लिए बनेगा विशेष बोर्ड, बसेंगी कॉलोनियां और मिलेंगे मकान’

लखनऊ। विमुक्त जाति दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने घुमंतू व विमुक्त जातियों के लिए विशेष बोर्ड बनाने, कॉलोनियां बसाने, मकान देने और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की बड़ी घोषणा की।

by Mayank Yadav
अगस्त 31, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Housing Scheme: विमुक्त जाति दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घुमंतू और विमुक्त जातियों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। सीएम योगी ने कहा कि नट, बंजारा, बावरिया, सासी, कंजड़, कालबेलिया, सपेरा, जोगी सहित अन्य जातियों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार एक विशेष बोर्ड का गठन करेगी। इसके तहत इन समुदायों को कॉलोनियां और मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। योगी ने कहा कि लंबे समय तक उपेक्षित इन जातियों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल घुमंतू समाज को स्थाई आवास की सुविधा देगी बल्कि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

घुमंतू जातियों के लिए बड़ा कदम

CM Yogi आदित्यनाथ ने समारोह में कहा कि घुमंतू और विमुक्त जातियां देश की वीर परंपरा की धरोहर हैं। उन्होंने नट, बंजारा, बावरिया, सासी, कंजड़, कालबेलिया, सपेरा, जोगी जैसी जातियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन समुदायों ने विदेशी आक्रांताओं और अंग्रेजों के खिलाफ वीरता से संघर्ष किया था। लेकिन अंग्रेजों ने 1871 में क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू कर इन्हें जन्म से अपराधी घोषित कर दिया। योगी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से 31 अगस्त 1952 को इन जातियों को इस कलंक से मुक्ति मिली। इसीलिए विमुक्त जाति दिवस ऐतिहासिक मायनों से बेहद खास है।

RELATED NEWS

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026
CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जून 6, 2026

कॉलोनियां, मकान और सरकारी योजनाओं का लाभ

CM Yogi ने घोषणा की कि इन समुदायों के लोगों को कॉलोनियां, मकान और जमीन के पट्टे दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें मतदान का अधिकार भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को मंच से ही निर्देश दिया कि घुमंतू जातियों के लिए जल्द से जल्द विशेष बोर्ड का गठन किया जाए। सीएम योगी ने विश्वास दिलाया कि जैसे वनटांगिया समाज को राजस्व गांव, घर, स्कूल और अस्पताल की सुविधाएं दी गईं, वैसे ही घुमंतू जातियों के लिए भी ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी।

शिक्षा, आवास और रोजगार पर फोकस

CM Yogi ने बताया कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं। 9 जिलों में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं, 2 आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय प्रारंभ हो चुके हैं, जबकि 101 आवासीय विद्यालय पहले से चल रहे हैं। इन संस्थानों में छात्रों के लिए रहने, खाने, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है। इसके अलावा 264 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में भी विमुक्त जातियों के बच्चों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

सबको मिलेगा समान अवसर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग को समान अवसर दे रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पुलिस भर्ती में घुमंतू जातियों से जुड़े कई युवक-युवतियों का चयन हुआ है, जो सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, मंत्री असीम अरुण, नरेन्द्र कश्यप, संजीव गौड़ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Gorakhpur में ट्यूशन टीचर की करतूत: 11वीं की छात्रा से 12 लाख के जेवरात लूटे, आरोपी गिरफ्तार

Tags: CM Yogi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

Next Post
PM Modi

PM Modi SCO Summit 2025: जिनपिंग से मुलाकात, ग्रुप फोटो सेशन में मोदी-पुतिन-शहबाज एक मंच पर, ‘होंगची कार’ बनी आकर्षण का केंद्र

यूपी-T20 : रिंकू सिंह और स्वास्तिक चिकारा ने बल्ले से मचाही तबाही, मेरठ मेवरिक्स ने नोएडा किंग्स पर दर्ज की जीत

यूपी-T20 : रिंकू सिंह और स्वास्तिक चिकारा ने बल्ले से मचाही तबाही, मेरठ मेवरिक्स ने नोएडा किंग्स पर दर्ज की जीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist