• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 20, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

UP में है 1 ऐसा चमत्कारी कुआं, जिसमें 27 नदियों का जल मौजूद, जानें इस अद्भुत ‘संगम’ का रहस्य

यूपी के बहराइच में एक चमत्कारी कुआं, यहां 27 नदियों का जल मौजूद, भक्तों का हरदिन उमड़ता है जनसैलाब, शिव जी को चढ़ाते हैं जल, हर मनोकामना होती है पूर्ण।

by Vinod
April 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोलानाथ रावत

बहराइच। भारत में करोड़ों मंदिर हैं, जहां भक्तों का हरदिन जलसैलाब उमड़ता है। कुछ ऐसे देवस्थल हैं, जिनका इतिहास पुराणों में भी मिलता है तो कुछ मंदिर ऐसे हैं, जो अपने चमत्कार के लिए जानें जाते हैं। पर हम आपको एक ऐसे कुएं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। लोगों का दावा है कि कुआं की आयु करीब 5 हजार वर्ष है और कुएं में 27 नदियों का जल मौजूद है। भक्त मंदिर पर आते हैं और कुएं के जल को भगवान शिव पर चढ़़ाने के साथ अपने साथ भी लेकर जाते हैं।

और इसे संगम भी कहा जाता

चमत्कारी कुआं यूपी के बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में हैं। जहां शिवलिंग के रूप में भगवान शंकर विराजमान हैं। यह कुआं करीब 5 हजार साल पुराना बताया जाता है। इसका जल आज भी भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। शिवरात्रि और सावन माह में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं। लोग इस रहस्यमयी कुएं के पानी को चमत्कारी मानते हैं। भक्तों का दावा है कि कुआं में 27 नदियों की पानी मौजूद है और इसे संगम भी कहा जाता है।

Related posts

सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

August 20, 2025
Mau MLA Abbas Ansari

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

August 20, 2025

कुएं के पानी को महत्त्वपूर्ण माना जाता

मंदिर के पुजारी श्री रवि गिरी जी महाराज जी बताते हैं कि यह कुआं अनादिकाल का है। इसमे 27 नदियों का पानी है। महाराज जी बताते हैं, इस कुएं के पानी से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। 27 नदियों का जल होने के कारण इसको बहुत शुद्ध पवित्र माना जाता है। कुछ लोग इस जल को अपने साथ भी ले जाते हैं और पूजा पाठ में उपयोग करते हैं। धार्मिक दृष्टि से भी इस कुएं के पानी को महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

टोटियों से कुएं का पानी निकलता है

मंदिर के सौंदर्यीकरण वह सफाई दृष्टि से कुएं के ऊपर भगवान श्री कृष्ण माता राधा रानी प्रतिमा सुंदर स्थान बनाया गया। कुएं में पाइप के माध्यम से नल की तीन-चार टोटिया लगा दी गई है। अब इन्हीं टोटियों से कुएं का पानी निकलता है और लोग पूजा-अर्चना के लिए इस पानी का इस्तेमाल करते हैं। भक्तों का कहना है कि कुएं के जल से जटिल रोग ठीक हो जाते हैं। मुगल आक्रांताओं ने कुएं को नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन वह कभी सफल नहीं हो सके। भक्तों का दावा है कि कुएं में जल कहां से आता है, आज तक इस रहस्य को कोई नहीं जान पाया।

 

Tags: Bahraich NewsMiraculous WellSiddhnath Temple of Bahraich
Share196Tweet123Share49
Previous Post

मेट्रो पर बैठते ही CM योगी ने विधायकों से क्यों कहा टिकट-टिकट, जिस पर MLA ने कुछ इस तरह से दिया जवाब

Next Post

पेड़ से कार के टकराने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

Vinod

Vinod

Next Post
पेड़ से कार के टकराने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

पेड़ से कार के टकराने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version