रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बाढ़ में डूबा यूपी का दर्द: 21 जिले बेहाल, 38 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों बेघर हो गए हैं। राहत कार्य तेज़ी से जारी है, वहीं NDRF, SDRF और PAC की 77 टीमें मोर्चा संभाले हुए हैं।

by Mayank Yadav
अगस्त 6, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

UP Flood 2025: उत्तर प्रदेश के 21 जिले इन दिनों बाढ़ की भीषण चपेट में हैं। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं। जौनपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, भदोही, बांदा जैसे जिले बुरी तरह प्रभावित हैं, जहां कई गांव जलमग्न हो चुके हैं और लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अब तक 1,72,255 लोगों को राहत पहुंचाई जा चुकी है जबकि 38,615 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। NDRF, SDRF और PAC की 77 टीमें मैदान में उतारी गई हैं। सरकार ने प्रभावितों के लिए भोजन, पानी, दवाओं समेत हर सुविधा का प्रबंध किया है।

21 जिलों में बाढ़ का कहर, हजारों बेघर

UP में इस समय कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाजीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा, फतेहपुर, भदोही, फर्रुखाबाद, कासगंज और अमेठी जैसे 21 जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं। जौनपुर में गोमती नदी, प्रयागराज में गंगा और यमुना, गाजीपुर और भदोही में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। कई गांवों में घर, मंदिर, स्कूल पानी में डूब गए हैं। बांदा और चित्रकूट में यमुना और केन नदी के उफान ने ग्रामीणों को पलायन पर मजबूर कर दिया है।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की 77 टीमें तैनात, फूड पैकेट का वितरण

UP सरकार ने राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 14, एसडीआरएफ की 15 और पीएसी की 48 टीमें तैनात की हैं। अब तक 20,000 से अधिक मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से अब तक 1,20,000 फूड पैकेट और 1,63,000 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। 38,615 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। जगह-जगह चल रहे लंगर से 39 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। जिलाधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और हर पल की निगरानी की जा रही है।

सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, मंत्री भी मैदान में

UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया और आगरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और कौशांबी में राहत शिविरों का निरीक्षण कर भोजन, पेयजल और स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा। वहीं कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने भदोही के बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया और पांच मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी। वाराणसी में मंत्री सुरेश खन्ना और विधायक नीलकंठ तिवारी ने राहत शिविरों में बच्चों को चॉकलेट-बिस्किट देकर मनोबल बढ़ाया।

सरकार का दावा: हर हाल में साथ हैं

UP सरकार का कहना है कि वह हर स्थिति में बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और हर गांव तक राहत पहुंचाने की कोशिश हो रही है। हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम एक्टिव हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन से सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

लखनऊ के ASP का इस गर्ल के साथ चला रहा था ‘गुटरगू’, खुला राज तो अफसर समेत 6 पर दर्ज हुई FIR 

Tags: UP
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
Sitapur

"खुद आकर बदल लो ट्रांसफार्मर" कहने वाले JE पर गिरी गाज, ऊर्जा मंत्री ने किया सस्पेंड

Lucknow

पेट्रोल पंप पर दबंगों का तांडव, दो युवक पीटे, हस्की कुत्ते की गई जान, CCTV वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist