गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM Yogi news: ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र ने किया ऐसा काम, बनी यूपी की नई पहचान: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' के मंत्र के साथ उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने निवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम निर्देश अधिकारियों को दिए।

by Mayank Yadav
अप्रैल 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi on UP investment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र को आत्मसात कर उत्तर प्रदेश देश का सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन गया है। सीएम ने इन्वेस्ट यूपी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निवेशकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीतियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप बेहतर बनाते हुए नए सेक्टरों के लिए जल्द नई नीतियां घोषित की जाएंगी। सीएम ने विशेषज्ञों की मदद से ‘इन्वेस्ट यूपी’ को मॉडल प्रमोशन एजेंसी बनाने और निवेश प्रक्रिया को और सरल करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्ट यूपी की समीक्षा बैठक में साफ शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक निवेश मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। इसे और मजबूती देने के लिए तकनीक आधारित, पारदर्शी और सहज निवेश प्रणाली की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ‘इन्वेस्ट यूपी’ को एक ऐसी मॉडल एजेंसी के रूप में विकसित किया जाए जो वैश्विक स्तर पर उद्योगों से संवाद कर सके।

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026

CM Yogi ने कहा कि उद्योगों को अब भी कई स्तरों पर विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने पड़ते हैं, जो प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसे समाप्त कर ‘सिंगल विंडो एक्ट’ लागू किया जाए। इसके तहत बड़े निवेश के लिए औद्योगिक विकास विभाग को एकल स्वीकृति देने का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि आवेदन की प्रक्रिया इतनी सहज हो कि उद्यमियों को किसी विभाग के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तय समयसीमा में यदि विभाग अनुमति नहीं देते हैं तो ‘डीम्ड अप्रूवल’ की व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही, निवेश मित्र की संरचना में बदलाव कर इसे ज्यादा प्रभावी बनाया जाए।

यहां पढ़ें: हरिद्वार जेल में सनसनी! 15 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

CM Yogi ने निवेश सारथी पोर्टल को और उपयोगी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निवेशक हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उद्यमी मित्रों की भूमिका को और मजबूत किया जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर निवेशकों की समस्याएं समय रहते हल हों।

सीएम योगी ने इन्वेस्ट यूपी के अंतर्गत ‘चेज़िंग सेल’ के गठन के निर्देश भी दिए, जिसमें विभिन्न इंडस्ट्रियल सेक्टर के विशेषज्ञों को जोड़ा जाए। यह सेल संभावनाओं वाले नए सेक्टरों को चिन्हित कर, निवेश आकर्षित करने में सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दूतावासों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से संपर्क बनाना चाहिए। साथ ही, इन्वेस्ट यूपी शासी निकाय की हर छह महीने में बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए।

CM Yogi ने भविष्य की नीतियों की झलक भी दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक क्षमता केंद्र, फुटवियर एवं लेदर पॉलिसी, सर्विस सेक्टर पॉलिसी, फिनटेक पॉलिसी और बायोटेक पॉलिसी को जल्द अंतिम रूप दिया जाए। इसके साथ ही, लैंडबैंक का विस्तार और भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि उद्योगों को जमीन की उपलब्धता में कोई बाधा न आए।

Tags: CM Yogi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम...

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

Next Post
Akshay Kumar

‘केसरी 2’ से सामने आई अक्षय कुमार की धमाकेदार झलक, कथकली डांसर के लुक में दिखे खिलाड़ी कुमार

Amroha News

12वीं के छात्र से प्यार.. पति-बच्चों को छोड़ा, मंदिर में रचाई शादी.. शिवा के प्यार में शबनम बन गई शिवानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In