बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं IPS राजीव कृष्णा, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP 

UP DGP Rajeev Krishna: आईपीएस राजीव कृष्णा बनाए गए यूपी के डीजीपी, उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का बताया जाता है करीबी।

by Vinod
मई 31, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सबसे अधिक सवाल खड़े हुए। विपक्ष ने योगी सरकार पर सवाल दागे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ-साथ युवक भी सड़क पर उतरे। तब सरकार ने परीक्षा को रद्द किया और आईपीएस राजीव कृष्ण को पुलिस भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। बतौर यूपी पुलिस भर्ती अध्यक्ष रहते हुए राजीव कृष्णा ने एशिया की सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा कराकर इतिहास रचा था। न तो पेपर इधर से उधर हो गया। न ही एग्जाम सेंटरों पर मुन्नाभाई नजर आए। जांबाज सुपरकॉप ने ऐसा बंदोबस्त किया कि अभ्यर्थी भी मुस्कराए और आईपीएस राजीव कृष्णा को थैंक्यू बोला। अब यही हाईटेक आईपीएस यूपी पुलिस के अगले डीजीपी बना दिए गए हैं, जो सूबे से अपराध-अपराधियों का काम तमाम करेंगे।

कौन हैं आईपीएस राजीव कृष्णा

RELATED NEWS

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

जून 17, 2026
UP Education Session 2026

Session 2026-27 : नए शैक्षिक सत्र की तैयारी तेज, छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर

जून 11, 2026

राजीव कृष्ण यूपी की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। उनका जन्म 20 जून 1969 को हुआ था। उन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए। यूपीएससी की ओर से 1991 में उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की। आईपीएस के रूप में उनका सेलेक्शन हुआ। 1993 में आईपीएस कंफर्मेशन के बाद उनका सीनियर स्केल में प्रमोशन 10 अक्टूबर 1995 को हुआ। सेलेक्शन ग्रेड में 9 अगस्त 2005 को उनका प्रमोशन हुआ। 7 अगस्त 2007 को वे डीआईजी पोस्ट पर प्रमोट किए गए। वहीं, 9 नवंबर 2010 को आईजी के रूप में उनका प्रमोशन हुआ। राजीव एक जनवरी 2016 को एडीजी बनाए गए। इसके बाद उन्हें डीजी पोस्ट पर प्रमोट किया गया था। आईपीएस राजीव कृष्णा की हाईटेक अफसरों में की जाती है। राजीव कृष्णा सीएम योगी आदित्यनाथ के भी करीबी बताए जाते हैं।

राजीव कृष्ण ने प्रभावी कार्रवाई की

आईपीएस राजीव कृष्णा को अपने करियर में उन्हें दो बार पुलिस का वीरता पदक मिल चुका है, साथ ही राष्ट्रपति पदक और राज्य स्तर के कई अन्य पदकों से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें तेजतर्रार और अनुभवशील अफसर के रूप में जाना जाता है, और फील्ड में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। राजीव कृष्णा की चर्चा आगरा में वर्ष 2004 में बतौर एसएसपी तैनाती को लेकर खूब होती है। आगरा एसएसपी के तौर पर उन्होंने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। बीहड़ में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ राजीव कृष्ण ने प्रभावी कार्रवाई की थी। एडीजी आगरा से ही वे डीजी विजिलेंस पर पिछले साल तैनात किए गए थे। उन्हें हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है।

अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया

एडीजी रहते हुए आईपीएस राजीव कृष्णा को  ने आपरेशन पहचान एप के माध्यम से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया। महिला बीट, एंटी रोमियो स्क्वाड की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का सिस्टम को भी इस साफ्टवेयर में रखा। ई-मालखाने से मुकदमों का ऑनलाइन रिकॉर्ड तक उनके अलग सोच का परिणाम रही है। साइबर अपराध के क्षेत्र में भी राजीव कृष्ण ने बड़ा अभियान चलाया। उनके स्तर पर पुलिस को प्रशिक्षित करने से लेकर लोगों को भी जागरूकता का अभियान चलाया। अब सीएम योगी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। यूपी पुलिस भर्ती के पेपर कराए जानें के बाद अब उन्हें यूपी पुलिस को ठीक तरह से चलाने का काप सौंपा गया है। अब राजीव कृष्ण अपने आधुनिक पुलिसिंग के एक्सपीरियंस को यहां प्रयोग में ला सकेंगे। राजीव कृष्णा का बतौर आईपीएस करीब चार साल का कार्यकाल शेष बचा है।

 

Tags: IPS Rajeev Krishna becomes DGPUP DGPYogi Government
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का अपना चुनावी वादा...

UP Education Session 2026

Session 2026-27 : नए शैक्षिक सत्र की तैयारी तेज, छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

UP Education Session 2026-27:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार नए शैक्षिक सत्र 2026-27 को बेहतर ढंग से...

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/पेंशन योजना प्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही...

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Uttar Pradesh सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक लगा...

UP Administrative Transfer: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

UP Administrative Transfer: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

UP Administrative Transfer: लखनऊ में योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार...

Next Post
Weather Update Today

तूफानी अंदाज़ में आया मॉनसून ! जानिए कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज़ ?

LPG Cylinder

खुशखबरी! 1 जून से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितनी हुई कटौती...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist