शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

योगी ने किया पाकिस्तानियों का सफाया, ऐसा किया इलाज सब हो गए सीमापार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP News) ने पाकिस्तानियों का ऐसा इलाज कर दिया कि सब के सब सीमापार हो गए।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 30, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP News) ने पाकिस्तानियों का ऐसा इलाज कर दिया कि सब के सब सीमापार हो गए। भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिको को वापिस भेजने में उत्तर प्रदेश ने बाज़ी मार ली। अलग अलग वीज़ा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिको को यूपी पुलिस ने चुन चुन कर वापिस भेजा है। पूरे यूपी में केवल एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है और उसको भी आज सीमापार भेज दिया जाएगा।

दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उत्तर प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के खलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद प्रदेश भर में तेजी से कार्रवाई हुई और सभी पाकिस्तानी नागरिकों को राज्य से बाहर कर दिया गया।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP News) के निर्देश के बाद अब केवल एक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में बचा हुआ है जिसे बुधवार को वापस भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें देश से बाहर निकाल दिया गया। इस अभियान की निगरानी पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा लगातार की जा रही है ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

यह भी पढ़े: चारधाम यात्रा का शुभारंभ.. आज खुलेंगे यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

बताया जा रहा है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था। इस निर्णय के बाद यूपी सरकार ने भी कड़े कदम उठाते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP News) ने साफ तौर पर कहा था कि राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द वापस भेजा जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे सीधे पाकिस्तान ही जाएं। इसके लिए आवश्यकतानुसार उनके साथ सुरक्षा बल भी भेजे जाएं।

जानकारी के मुताबिक डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में पूरी राज्य पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया है। सभी जिलों में विशेष निगरानी रखी गई और स्थानीय पुलिस टीमों को भी उनके साथ भेजा गया ताकि वापसी प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए। डीजीपी ने यह भी बताया कि अब केवल एक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में बचा है, जिसे 30 अप्रैल को भारत से निष्कासित कर पाकिस्तान भेजा जाएगा।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि भविष्य में भी इस तरह के किसी भी मामले में त्वरित कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जाए।

Tags: UP News
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Next Post
Gold Price Today

अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत में गिरावट! जानिए 30 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं नए रेट्स...

May New Rules

1 मई से लगेंगे नए आर्थिक झटके, बदलने वाले हैं ये पांच बड़े नियम...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist