Friday, June 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP News : यूपी में हजारों टीचर के पद खाली, कॉलेजों भी अस्थाई प्रिंसिपल के भरोसे   

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी देखने को मिल रही है। प्रदेश भर में करीब 25,000 शिक्षक पद रिक्त हैं। स्थिति यह है कि लगभग 90% कॉलेज केवल कार्यवाहक प्रिंसिपलों के भरोसे चल रहे हैं। वहीं, 2441 राजकीय विद्यालयों — जिनमें 1486 हाईस्कूल और 955 इंटर कॉलेज शामिल हैं — में 11,000 से अधिक शिक्षक पद खाली पड़े हैं।

by Gulshan
October 1, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूल इन दिनों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भारी कमी का सामना कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि स्कूलों की प्रशासनिक व्यवस्था भी बुरी तरह डगमगा गई है। प्रदेश के 4512 एडेड और 2441 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 25,000 शिक्षकों के पद खाली हैं। वहीं, 90% एडेड कॉलेज कार्यवाहक प्रधानाचार्यों के भरोसे संचालित हो रहे हैं।

प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान में करीब 65,000 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 25,000 से ज्यादा पद खाली हैं। 2441 राजकीय विद्यालयों, जिनमें 1486 हाईस्कूल और 955 इंटर कॉलेज शामिल हैं, वहां भी 11,000 से अधिक शिक्षक नहीं हैं। खास बात यह है कि इनमें से 450 से ज्यादा इंटर कॉलेज ऐसे हैं, जहां प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं और कार्यवाहक प्रिंसिपल ही पूरे विद्यालय का संचालन संभाल रहे हैं।

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026

पदोन्नति की रफ्तार पड़ी धीमी

शिक्षकों की पदोन्नति में देरी ने हालात को और जटिल बना दिया है। एलटी ग्रेड से प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति वर्षों से अटकी हुई है, क्योंकि वरिष्ठता सूची अब तक नहीं बन पाई। हाल ही में सरकार ने पदोन्नति कोटे को 83% से घटाकर 66% कर दिया है और खंड शिक्षा अधिकारियों को इसमें शामिल कर नए विवाद को जन्म दे दिया है।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भड़ाना के अनुसार, कुछ प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती हुई है, लेकिन पदोन्नति से होने वाली नियुक्तियां लटकी हुई हैं। इसके चलते प्रवक्ता के भी कई पद खाली रह गए हैं।

एडेड कॉलेजों की व्यवस्था बेहाल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा का कहना है कि स्थायी प्रधानाचार्य नहीं होने से एडेड कॉलेजों की प्रशासनिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठनों ने बार-बार इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो शिक्षक संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आश्वासन दिया है कि शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग रिक्त पदों को भरने और पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें : कोटा में टूटेगा सबसे बड़े रावण का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिर कितना…

छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है असर

स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की इस भारी कमी का सबसे बड़ा असर छात्रों पर पड़ रहा है। कई विषयों के लिए योग्य शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों को अधूरी और असंगठित शिक्षा मिल रही है। अभिभावक लगातार मांग कर रहे हैं कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को तुरंत शुरू करे, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Tags: UP News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
Special Stamp and Coin Released:RSS शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का

Special Stamp and Coin Released:RSS शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का

Northern India Monsoon Alert

UP Weather Alert: मौसम ने एक बार फिर करवट ली,उत्तर प्रदेश में अचानक बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist