मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Administrative Transfer: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

उत्तर प्रदेश सरकार ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रयागराज, मिर्जापुर, बलिया, कानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Administrative Transfer: लखनऊ में योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी हैं। इस बदलाव में प्रयागराज, मिर्जापुर, बलिया, कानपुर नगर, वाराणसी और भदोही समेत कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मिर्जापुर बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद में तैनात उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को अब प्रयागराज का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

RELATED NEWS

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

जुलाई 2, 2026
UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

जून 17, 2026

कई जिलों में बदले गए अधिकारी

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया के पद पर भेजा गया है। वहीं बलिया में तैनात मुख्य राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार पाल का स्थानांतरण कर उन्हें उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ में नई जिम्मेदारी दी गई है।

भदोही की उपजिलाधिकारी बरखा सिंह को भी नई तैनाती मिली है। उनका तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

प्रतीक्षारत अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहे दो अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी है। अविनाश कुमार गौतम को उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं अभिषेक वर्मा को फर्रुखाबाद में उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सरकार समय-समय पर अधिकारियों के कार्य और जरूरत के हिसाब से उनकी तैनाती बदलती रहती है।

नगर निगम अधिकारियों का भी हुआ तबादला

कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अमेठी बनाया गया है। वहीं वाराणसी नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को अब कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और जनता से जुड़े मामलों का निपटारा बेहतर तरीके से हो सकेगा। तबादलों की इस सूची के बाद कई जिलों में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों के तबादले भी हो सकते हैं। शासन स्तर पर लगातार अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है।

Tags: UP Transfer NewsYogi Government
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

by Kirtika Tyagi
जुलाई 2, 2026

UP Police Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस विभाग...

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का अपना चुनावी वादा...

UP Education Session 2026

Session 2026-27 : नए शैक्षिक सत्र की तैयारी तेज, छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

UP Education Session 2026-27:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार नए शैक्षिक सत्र 2026-27 को बेहतर ढंग से...

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/पेंशन योजना प्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही...

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Uttar Pradesh सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक लगा...

Next Post
BJP Organization changes: संगठन को मजबूत करने की तैयारी, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने बदले कई जिलाध्यक्ष

BJP Organization changes: संगठन को मजबूत करने की तैयारी, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने बदले कई जिलाध्यक्ष

Rules Changes: 1 जून से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, UPI, LPG, ATM और रेलवे से जुड़े बदलावों से आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

Rules Changes: 1 जून से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, UPI, LPG, ATM और रेलवे से जुड़े बदलावों से आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist