रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी पंचायत चुनाव से पहले जोरो पर बीजेपी की तैयारियां, 10 हजार कार्यकर्ताओं की होगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश में 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Panchayat Chunav
Share on FacebookShare on Twitter

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद पार्टी करीब 10,000 कार्यकर्ताओं और नेताओं को सरकार में समायोजित करने की योजना बना रही है।

निगम-आयोग में मिलेगी नियुक्ति

प्रदेश सरकार के विभिन्न आयोगों और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम, अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास निगम समेत कुल 12 ऐसे आयोग और बोर्ड हैं जहां नियुक्तियां की जानी हैं। बीते साल जुलाई में ही इन नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। एससी आयोग, ओबीसी आयोग, महिला आयोग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बाल संरक्षण बोर्ड और सहकारी संस्थाओं में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया था लेकिन बीच में यह प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब इसे फिर से शुरू करने की तैयारी है।

RELATED NEWS

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026
Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

जून 28, 2026

नगर निकायों में भी होगा समायोजन

बीजेपी की योजना (UP Panchayat Chunav) के तहत 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 490 नगर पंचायतों में भी नियुक्तियां की जाएंगी। इन निकायों में कुल 5,000 से अधिक सभासदों और पार्षदों को मनोनीत किया जाएगा। पार्टी ने जिलों से नामों की सूची मांगनी शुरू कर दी है और जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में 125 सालों में सबसे गर्म रहा फरवरी का महीना, क्या इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगी लू?

 नियुक्ति के बाद मिलेगी ये सुविधाएं?

राजनीतिक नियुक्तियों के तहत आयोगों और बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को 20,000 से 50,000 रुपये तक का मासिक मानदेय मिलेगा। कुछ आयोगों में अध्यक्ष और सदस्यों को शासन के प्रमुख सचिव के वेतन के बराबर मानदेय भी दिया जाता है। इसके अलावा लखनऊ में टाइप-4 और टाइप-5 के सरकारी आवास, वाहन और सुरक्षा गार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में मनोनीत पार्षदों की संख्या कुल पार्षदों की संख्या के 10% तक होती है।

किन लोगों को मिलेगा मौका?

पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हुए पूर्व अधिकारी, अन्य दलों से आए नेता, पूर्व विधायक और सांसदों को इन नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं, चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं और नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को भी समायोजित किया जाएगा।

बीजेपी का लक्ष्य पंचायत चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना और पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देना है। पार्टी ने सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को भी इस समायोजन प्रक्रिया में शामिल करने की योजना बनाई है। आगामी महीनों में इन नियुक्तियों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

Tags: BJPUP Panchayat Chunav
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! Ranveer Allahabadia के शो को इस शर्त पर ऑन एयर करने की मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! Ranveer Allahabadia के शो को इस शर्त पर ऑन एयर करने की मंजूरी

IPL 2025 के शंखनाद से ठीक पहले KKR का प्रचंड दांव, Ajinkya Rahane को कैप्टन तो इस क्रिकेटर को बनाया उपकप्तान

IPL 2025 के शंखनाद से ठीक पहले KKR का प्रचंड दांव, Ajinkya Rahane को कैप्टन तो इस क्रिकेटर को बनाया उपकप्तान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist