मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet Decisions: मक्का खरीद, वकीलों की फीस, नई जेलें और वाहन मालिकों को राहत, कैबिनेट ने कौन से 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। मक्का का समर्थन मूल्य तय किया गया, सरकारी वकीलों की फीस बढ़ाई गई और लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी गई।

by SYED BUSHRA
जून 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
Yogi Cabinet Major Decisions
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Cabinet Takes Major Decisions:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को उनके सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कुल 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने किसानों, वाहन मालिकों, सरकारी वकीलों और आम जनता से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं। बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग, कारागार विभाग, सिंचाई विभाग, आबकारी विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, कृषि विभाग और स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।

किसानों के लिए राहत, मक्का का समर्थन मूल्य तय

कैबिनेट ने मक्का खरीद नीति को मंजूरी देते हुए इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। सरकार 5 जून से 31 जुलाई तक मक्का की सरकारी खरीद करेगी। इसके लिए कई जिलों में खरीद केंद्र भी बनाए जाएंगे, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा।

RELATED NEWS

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

जुलाई 21, 2026
UP IAS Transfer News

UP IAS Transfer: क्या प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सचिव, विशेष सचिव और सीडीओ स्तर पर किए बड़े बदलाव

जुलाई 10, 2026

जेलों और बंदियों से जुड़े फैसले

सरकार ने जेल में बंद कैदियों की मृत्यु होने पर मुआवजा देने की नई नीति को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा प्रदेश के पांच जिलों में नई जेलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

सरकारी वकीलों की फीस में बड़ी बढ़ोतरी

कैबिनेट के सबसे अहम फैसलों में सरकारी वकीलों की फीस और भत्तों में बढ़ोतरी शामिल रही। जिला अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक सरकार की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के मानदेय में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। जिला न्यायालयों में तैनात सरकारी वकीलों को मिलने वाली मासिक रिटेनरशिप 9,000 रुपये से बढ़ाकर 14,000 रुपये तक की जा सकती है। वहीं प्रति सुनवाई मिलने वाली फीस 1,650 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये तक की जाएगी।
इसी तरह अतिरिक्त जिला शासकीय अधिवक्ताओं की मासिक राशि 7,200 रुपये से बढ़ाकर 11,000 रुपये तक और प्रति सुनवाई फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,300 रुपये तक करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।

वाहन मालिकों को मिलेगा बड़ा फायदा

परिवहन विभाग की एकमुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस योजना को भी मंजूरी मिली है। इस योजना के तहत पहली बार वाहन मालिकों को सिर्फ जुर्माने में ही नहीं बल्कि मूल कर में भी राहत मिलेगी। सरकार बकाया कर पर लगी पूरी पेनाल्टी माफ करेगी। इसके अलावा मूल कर में लगभग 35 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के करीब 8.48 लाख वाहन मालिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

वर्षों से अटका राजस्व मिलेगा

परिवहन विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगभग 8.50 लाख ऐसे वाहन हैं जिन पर कुल 1,853 करोड़ रुपये का बकाया है। इसमें 1,073 करोड़ रुपये मूल कर और 780 करोड़ रुपये पेनाल्टी के रूप में शामिल हैं। सरकार का मानना है कि मूल कर में छूट मिलने से बड़ी संख्या में वाहन मालिक स्वेच्छा से बकाया जमा करेंगे। इससे वर्षों से लंबित मामलों का निपटारा होगा और सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

इलेक्ट्रिक बसों को भी मंजूरी

कैबिनेट ने 18 शहरों में जीसीसी मॉडल के तहत इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मंजूरी दी है। बड़े शहरों में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा मोहनलालगंज में नए रजिस्ट्री कार्यालय के लिए जमीन आवंटित करने को भी मंजूरी दी गई है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से किसानों, अधिवक्ताओं, वाहन मालिकों और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा तथा प्रदेश के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

Tags: uttar pradesh governmentyogi cabinet
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

UP Property Tax OTS Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार प्रॉपर्टी टैक्स यानी गृहकर, जलकर और सीवरकर के पुराने बकायेदारों को बड़ी...

UP IAS Transfer News

UP IAS Transfer: क्या प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सचिव, विशेष सचिव और सीडीओ स्तर पर किए बड़े बदलाव

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

UP Rural Employment Scheme 2026

New Scheme: यूपी में आज से नई रोजगार गारंटी योजना लागू , 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

New Rural Employment Guarantee Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण मजदूरों के लिए एक नई रोजगार गारंटी योजना लागू कर...

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में विशेष तैयारी, सभी जिलों में मंत्रियों की तैनाती

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में विशेष तैयारी, सभी जिलों में मंत्रियों की तैनाती

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेशभर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने...

Salary Before Holi Announcement: मुख्यमंत्री योगी का फैसला, कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय से पहले मिलेगी सैलरी

Salary Before Holi Announcement: मुख्यमंत्री योगी का फैसला, कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय से पहले मिलेगी सैलरी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 27, 2026

Salary Before Holi Announcement: उत्तर प्रदेश में काम कर रहे सभी सरकारी और अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है।...

Next Post
Police Station CCTV Recording Issue

CCTV Recording Issue: थानों में अधूरी सीसीटीवी व्यवस्था, साक्ष्य पेश करने में आ रही परेशानी रिकॉर्डिंग सुरक्षित न होने पर उठे गंभीर सवाल

: Delhi Fire Accident, Malviya Nagar Fire,

Fire Tragedy: अस्पताल के पास ठहरना पड़ा भारी, अग्निकांड ने अग्रवाल परिवार के आठ अपनों को छीन लिया, दो पीढ़ियां हुईं खत्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist