गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

अधूरे फ्लैट देने पर बिल्डरों पर कसेगा शिकंजा, यूपी रेरा की बड़ी चेतावनी

बिल्डर अब अधूरे फ्लैट का कब्जा नहीं दे पाएंगे। यूपी रेरा ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर प्रोजेक्ट लागत का 5% तक जुर्माना लगेगा। नया आदेश हजारों परेशान घर खरीदारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है।

by Mayank Yadav
मई 12, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP RERA
Share on FacebookShare on Twitter

UP RERA: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट की धांधलियों पर अब यूपी रेरा ने सख्ती शुरू कर दी है। हजारों शिकायतों के बाद रेरा ने चेतावनी दी है कि अगर कोई बिल्डर बिना कंप्लीशन या ओक्युपेंसी सर्टिफिकेट के अधूरे फ्लैट का कब्जा देता है, तो उसे भारी जुर्माना भरना होगा। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने साफ कहा है कि ऐसे मामलों में परियोजना की कुल लागत का 5% तक दंड लगाया जा सकता है। नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में बड़ी संख्या में खरीदार इस समस्या से जूझ रहे हैं, जहां अधूरे घरों में लोग रह रहे हैं या घर मिलने का सालों से इंतजार कर रहे हैं। रेरा का नया आदेश खरीदारों को राहत देने वाला साबित हो सकता है।

बिल्डरों की मनमानी पर लगेगा लगाम

UP RERA ने 8 मई को एक नोटिस जारी कर बिल्डरों को चेताया कि अधूरे फ्लैट्स का पजेशन देना रियल एस्टेट अधिनियम, 2016 का उल्लंघन है। अधिनियम की धारा 37 के तहत जारी इस निर्देश का उद्देश्य खरीदारों को मजबूरी में अधूरे घर स्वीकार करने की स्थिति से बचाना है। यूपी-रेरा के सचिव महेंद्र वर्मा ने कहा कि अगर बिल्डर नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो रेरा अधिनियम की धारा 38 और 61 के तहत उनके खिलाफ प्रोजेक्ट लागत का 5% जुर्माना लगाया जाएगा।

RELATED NEWS

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

जून 16, 2026
UP RERA

रेरा की आपत्ति से थमी यीडा की आवासीय योजना, हजारों खरीदारों का बढ़ा इंतजार

जनवरी 6, 2026

बिना OC के कब्जा देना अवैध

UP RERA ने स्पष्ट किया है कि केवल वही फ्लैट खरीदारों को दिए जा सकते हैं जिनके पास वैध ओक्युपेंसी सर्टिफिकेट (OC) या कंप्लीशन सर्टिफिकेट (CC) हो। बिना इन प्रमाणपत्रों के पजेशन देना कानून के खिलाफ है और इससे लोगों की जान तक खतरे में पड़ सकती है। बिल्डिंग नियमों के अनुसार, ओसी लेने से पहले डेवलपर को अग्नि सुरक्षा, बकाया मंजूरी और सामान्य सुविधाओं जैसे पार्क, लिफ्ट, पानी-बिजली की व्यवस्था का प्रमाण देना जरूरी है।

खरीदारों को मिलेगी बड़ी राहत

एनसीआर में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जहां लोग बिना बिजली, सीढ़ी, या यहां तक कि फ्लोर के अधूरे घरों में रहने को मजबूर हैं। कहीं तार लटके हुए हैं तो कहीं लिफ्ट काम नहीं कर रही। कई परियोजनाओं में तो खरीदार सालों से पैसे देने के बावजूद घर पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रेरा की इस कार्रवाई से उम्मीद की जा रही है कि बिल्डरों की मनमानी रुकेगी और खरीदारों को उनका हक मिलेगा।

काम करो, ग्रेड पाओ: यूपी में अफसरों की परफॉर्मेंस पर अब ‘सीएम डैशबोर्ड’ की सीधी नजर

Tags: UP RERA
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

by Sadaf Farooqui
जून 16, 2026

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा...

UP RERA

रेरा की आपत्ति से थमी यीडा की आवासीय योजना, हजारों खरीदारों का बढ़ा इंतजार

by Mayank Yadav
जनवरी 6, 2026

UP RERA objection: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बहुप्रतीक्षित 973 आवासीय भूखंडों की योजना पर उत्तर प्रदेश रियल...

UP RERA

UP RERA का नए साल पर बड़ा धमाका: 5 जिलों में 7 नई परियोजनाओं को मंजूरी

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

UP RERA Real Estate Projects: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर को गति देने के लिए यूपी रेरा ने वर्ष...

UP RERA

बायर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! नोएडा-गाजियाबाद के 12 प्रोजेक्ट्स को UP RERA की ‘ग्रीन सिग्नल’

by Mayank Yadav
नवम्बर 5, 2025

UP RERA News: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने नोएडा और गाजियाबाद के घर खरीदारों को बड़ी...

UP RERA

UP RERA ने रियल एस्टेट में कड़ा कदम उठाया, रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट के विज्ञापनों में पारदर्शिता अनिवार्य

by Mayank Yadav
अगस्त 25, 2025

UP RERA News: उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट में पारदर्शिता बढ़ाने और समयबद्ध निर्माण...

Next Post
‘Quiet Quitting’ क्या है? क्यों रिश्ते में होते हुए भी उसमें शामिल न हो कैसे पहचानें कि आपका पार्टनर यह कर रहा

'Quiet Quitting' क्या है? क्यों रिश्ते में होते हुए भी उसमें शामिल न हो कैसे पहचानें कि आपका पार्टनर यह कर रहा

S-500

रूस-भारत रक्षा साझेदारी में नया अध्याय: S-500 वायु रक्षा प्रणाली के संयुक्त उत्पादन का प्रस्ताव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist