बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

यूपी रेरा ने सात जिलों में 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 2,285.68 करोड़ रुपये के निवेश से 3,548 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयां विकसित की जाएंगी। लखनऊ सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है, जबकि गाजियाबाद में सबसे बड़ी निवेश परियोजना को मंजूरी मिली है।

by Sadaf Farooqui
जून 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण की 204वीं बैठक में प्रदेश के सात जिलों में 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं में लगभग 2,285.68 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिसके माध्यम से 3,548 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा।

यूपी रेरा का मानना है कि इन परियोजनाओं से न केवल शहरी विकास को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की, जबकि सचिव महेंद्र वर्मा भसी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

लखनऊ बना रियल एस्टेट निवेश का प्रमुख केंद्र

नई परियोजनाओं के मामले में राजधानी लखनऊ सबसे आगे रहा। यहां कुल सात परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें करीब 711.15 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के तहत 1,270 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

लखनऊ में स्वीकृत परियोजनाओं में चार आवासीय और तीन व्यावसायिक परियोजनाएं शामिल हैं। इनके अंतर्गत फ्लैट, विला, दुकानें और स्टूडियो स्पेस विकसित किए जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राजधानी में आधुनिक और नियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी।

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में भी बढ़ी रियल एस्टेट गतिविधियां

परियोजनाओं की संख्या के लिहाज से गौतमबुद्ध नगर दूसरे स्थान पर रहा। यहां 208.33 करोड़ रुपये के निवेश से दो व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के तहत 695 कमर्शियल इकाइयों का निर्माण होगा।

वहीं, गाजियाबाद में सबसे बड़े निवेश वाली परियोजना को स्वीकृति मिली है। लगभग 998.23 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली इस परियोजना में 780 आवासीय इकाइयों और दुकानों का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना जिले में बढ़ती आवासीय मांग और निवेशकों के विश्वास को दर्शाती है।

अन्य जिलों में भी विकास की नई संभावनाएं

मथुरा में 71.35 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के तहत 268 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी। बरेली में 226.63 करोड़ रुपये के निवेश से 374 आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा।

इसके अलावा वाराणसी में 9.74 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है, जहां 17 आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी। बाराबंकी में 60.25 करोड़ रुपये की लागत से 144 आवासीय इकाइयों वाली परियोजना विकसित की जाएगी।

पारदर्शी और उपभोक्ता केंद्रित विकास पर जोर

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता हितों को केंद्र में रखकर रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध स्वीकृति, प्रभावी निगरानी और नियमों के सख्त पालन से प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर का संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

इन नई परियोजनाओं से प्रदेश में आवासीय और व्यावसायिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों को भी बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।

Tags: Real Estate NewsUP RERAUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post
Flying Insects Prevention Tips

Insects Prevention Tips: मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों से हैं परेशान, जानिए आसान उपाय आपको दिला सकते हैं राहत

Sonam Breaks Silence: नेपाल जाने की खबरों पर सोनम रघुवंशी ने तोड़ी चुप्पी ,”मैं शिलॉन्ग में हूं और कोर्ट की शर्तों का पालन कर रही हूं”

Sonam Breaks Silence: नेपाल जाने की खबरों पर सोनम रघुवंशी ने तोड़ी चुप्पी ,"मैं शिलॉन्ग में हूं और कोर्ट की शर्तों का पालन कर रही हूं"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In