Uttar Pradesh में हीटवेव का बढ़ा क़हर, बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने स्कूलों को दिये सख़्त निर्देश

Uttar Pradesh में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों में बच्चों के लिए पानी, छायादार स्थान, Oral Rehydration Solution और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य की गई है, ताकि हीटवेव से बचाव सुनिश्चित हो सके।

Uttar Pradesh  में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए Uttar Pradesh सरकार ने सभी स्कूलों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी के दौरान स्कूल केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के प्राथमिक केंद्र के रूप में भी काम करें। इसके तहत स्कूलों में हीटवेव से बचाव, स्वास्थ्य सुरक्षा और समयबद्ध गतिविधियों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

मिड-डे मील से बच्चों की सेहत को मिलेगा सहारा

 

सरकार ने मध्याह्न भोजन (MDM) योजना को बच्चों की पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ते हुए इसे और मजबूत करने पर जोर दिया है। गर्मी के दौरान बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के साथ उनकी शारीरिक क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि मिड-डे मील बच्चों को हीटवेव के प्रभाव से बचाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग को दिए गए विशेष निर्देश

 

स्वास्थ्य विभाग को स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में Oral Rehydration Solution (ओआरएस), ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, आयरन की गोलियां और प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को आयरन की पिंक गोलियां और कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को नीली आयरन टैबलेट देने की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों को समय पर दवाएं मिलें।

स्कूलों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

 

सरकार ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बच्चों को धूप में बाहर न निकाला जाए। स्कूल परिसर में पर्याप्त पीने के पानी, छायादार स्थान और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। बच्चों को हल्के और सूती कपड़े पहनने, सिर ढककर रखने और अधिक शारीरिक गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।

रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी

 

Banda में इस बार गर्मी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को यहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1951 के बाद अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। यही वजह है कि सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।

Exit mobile version