शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

School Closed: उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड,शीतलहर और घने कोहरे के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। छोटे बच्चों को राहत देने के लिए डीएम ने अवकाश घोषित किया, जबकि मौसम में अभी सुधार की उम्मीद नहीं है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP School Closed Due to Cold Wave:उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और स्कूल जाने वाले छात्रों को हो रही है। इसी को देखते हुए कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं, ताकि बच्चों की सेहत पर ठंड का बुरा असर न पड़े।
सीतापुर जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश में साफ कहा गया है कि अत्यधिक ठंड, कोहरा और शीतलहर को देखते हुए यह अवकाश दिया जा रहा है। यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।

अन्य जिलों में भी स्कूलों में अवकाश

महाराजगंज जिले में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए 26 और 27 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि यह छुट्टी केवल छात्रों के लिए है। स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और अन्य कर्मचारी तय समय पर स्कूल पहुंचेंगे और विभागीय काम करेंगे।
इन कार्यों में जीरो पावर्टी सर्वे, अपार आईडी, यू-डायस, एसआईआर, निपुण आकलन, अभिभावक जागरूकता जैसे जरूरी कार्य शामिल हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

RELATED NEWS

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

जनवरी 24, 2026
Delhi NCR Cold Wave

Weather update:दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर,शिमला से भी ठंडी रातें

जनवरी 13, 2026

वहीं, वाराणसी में भी डीएम ने प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूल शामिल हैं। हालांकि यहां भी शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे और जरूरी काम करेंगे।

पहले से कई जिलों में लागू है फैसला

इससे पहले हरदोई जिले में भी कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 26 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। लखनऊ में प्री-प्राइमरी और नर्सरी के स्कूल 24 से 27 दिसंबर तक बंद रखे गए हैं। वहीं कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक कर दिया गया है।गोंडा जिले में भी आठवीं तक के स्कूल 26 दिसंबर तक बंद हैं। शाहजहांपुर में प्री-प्राइमरी स्कूल 26 दिसंबर को बंद रहेंगे, जबकि कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10 से शाम 3 बजे तक चलेंगे।

मौसम से फिलहाल राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार ठंड अभी और बढ़ सकती है। अगले 24 से 48 घंटों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी और कोहरा बना रहेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ अजय मिश्रा के अनुसार, 29 दिसंबर तक सुबह, शाम और रात में घना कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई खास उम्मीद नहीं है।

Tags: cold wave alertUP School Holiday
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

by SYED BUSHRA
जनवरी 24, 2026

Weather update:दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ...

Delhi NCR Cold Wave

Weather update:दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर,शिमला से भी ठंडी रातें

by SYED BUSHRA
जनवरी 13, 2026

Delhi NCR Cold Wave:राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में इस समय कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर...

Weather update: पहाड़ों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे से थमा देश का जनजीवन, परिवहन सेवाएं प्रभावित

Weather update: पहाड़ों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे से थमा देश का जनजीवन, परिवहन सेवाएं प्रभावित

by SYED BUSHRA
जनवरी 3, 2026

Severe Cold Wave Across India: देश के बड़े हिस्से में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को भी...

Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर का कहर, उड़ानें प्रभावित, जनजीवन अस्त-व्यस्त ,lMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 17, 2025

North India fog and cold wave:उत्तर भारत में इस समय कोहरा और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।...

Delhi

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

by Mayank Yadav
दिसम्बर 18, 2024

Delhi weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में पहाड़ों की बर्फबारी और शीतलहर...

Next Post
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

जयदीप अहलावत की एंट्री से दृश्यम 3 में बदलेगा गेम, अजय देवगन और तब्बू के बीच बढ़ेगा खतरनाक टकराव अब हर सीन में होगा सस्पेंस

जयदीप अहलावत की एंट्री से दृश्यम 3 में बदलेगा गेम, अजय देवगन और तब्बू के बीच बढ़ेगा खतरनाक टकराव अब हर सीन में होगा सस्पेंस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist