सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP में सुबह-सुबह चली तबादला एक्सप्रेस, IPS अधिकारियों का हुआ फेरबदल, जानें किन्हें कहां मिली नई तैनाती

यूपी में बुधवार को 16 तो बृहस्पतिवार को 7 आईपीएस अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर, कानपुर से लखनऊ तक बदल गए अफसरान।

by Vinod
मार्च 20, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में गुरुवार की सुबह-सुबह अचानक सात आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए। इन तबादलों में उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ बनाया गया है। पहले वह पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध में थे। इसी तरह आईपीएस विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त अपराध कानपुर नगर बनाया है। पहले वह पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ के पद पर आसीन थे।

7 IPS अफसरों को इधर से उधर भेजा गया

प्रयागराज महाकुंभ के बाद यूपी में आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। बुधवार को 16 आईपीएस के तबादले किए गए थे। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह भी बड़ा फेरबदल किया गया। सात आईपीएस अफसरों को इधर से उधर भेजा गया। बृहस्पतिवार को जिन अधिकारियों के तबादले किए गए, उनमें आईपीएस अमित वर्मा का नाम भी शामिल है। उन्हें संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध लखनऊ बनाया गया है। इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद पर कार्यरत थे।

RELATED NEWS

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सितम्बर 15, 2026
Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026

पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया

आईपीएस बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया। इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट थे। आईपीएस प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी बनाया गया। इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय पर तैनात थे। इसी तरह आईपीएस एसम कासिम को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ में कार्यरत थे।

आईएएस अफसरों के तबादले हो सकते

आईपीएस मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है। इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर थे। सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में कई जिले के कप्तान भी बदले जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अभी भी दर्जनभर से अधिक आईपीएस के ट्रांसफर की लिस्ट तैयार है, जो कभी भी जारी हो सकती है। इसके आलावा आने वाले दिनों में आईएएस अफसरों के तबादले हो सकते हैं। कई जिलों के डीएम बदले जा सकते हैं।

16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती

डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात वर्ष 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान की है। डीजीपी मुख्यालय में आईजी कार्मिक शलभ माथुर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अंजली विश्वकर्मा को वहीं पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बना दिया गया है। इसी तरह नोएडा कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल, आगरा कमिश्नरेट में तैनात आदित्य, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किरन यादव द्वितीय, डॉ. अमोल मुरकुट, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात पुष्कर वर्मा को भी वहीं पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बना दिया गया है।

भदोही का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया

मुरादाबाद में प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात किया गया है। आजमगढ़ में तैनात अनंत चंद्रशेखर को चंदौली का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अंशिका वर्मा को बरेली में ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बना दिया गया है। मुरादाबाद में तैनात अमरेंद्र सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। आजमगढ़ में तैनात शुभम अग्रवाल को भदोही का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

शाहजहांपुर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया

गोरखपुर में तैनात रल्लापल्ली वसंथ कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अयोध्या में तैनात अरुण कुमार सिंह को मैनपुरी का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में तैनात व्योम बिंदल को सहारनपुर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अलीगढ़ में तैनात भंवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है।

 

Tags: ips officerTransfer of IPS OfficersUP Police
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया...

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Next Post
यूपी में ‘अजब गजब’ है शिव के मंदिरों के नाम, कहीं घमंडीनाथ तो कहीं विराजमान हैं जंगलीनाथ

यूपी में ‘अजब गजब’ है शिव के मंदिरों के नाम, कहीं घमंडीनाथ तो कहीं विराजमान हैं जंगलीनाथ

UP Weather Update

यूपी में मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी, चित्रकूट में अचानक बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In