Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन थे यूपी STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार? कई एनकाउंटर्स में निभाई अहम भूमिका

यूपी एसटीएफ की टीम ने हाल ही में शामली में 1 लाख रुपये के इनामी अपराधी अरशद और उसके तीन साथियों का एनकाउंटर किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए थे जिनका गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

by Akhand Pratap Singh
January 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP STF
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी एसटीएफ (UP STF) की टीम ने हाल ही में शामली में 1 लाख रुपये के इनामी अपराधी अरशद और उसके तीन साथियों का एनकाउंटर किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए थे जिनका गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि सुनील कुमार एनकाउंटर करने वाली टीम का हिस्सा थे। वह साल 2009 में एसटीएफ में शामिल हुए थे और अपनी सेवा के दौरान कई विशिष्ट सम्मान प्राप्त कर चुके थे।

कौन थे इंस्पेक्टर सुनील कुमार?

इंस्पेक्टर सुनील कुमार का जन्म 1971 में मेरठ में हुआ था। उन्होंने 1990 में यूपी पुलिस सेवा में कदम रखा। सुनील कुमार आरक्षी प्लाटून कमांडर के रूप में अपनी सेवा शुरू करने के बाद दलनायक के पद तक पहुंचे। उन्होंने लंबे समय तक पीएसी में भी अपनी सेवाएं दीं। 1997 में उन्होंने हरियाणा के मानेसर से कमांडो कोर्स की ट्रेनिंग ली और 2009 में यूपी एसटीएफ में शामिल हुए। अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जो उनकी उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़े: हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं… 26 जनवरी से यूपी के इस शहर में नियम तोड़ने पर कटेगा चालान

कई पुरस्कारों से हुए है सम्मानित

इंस्पेक्टर सुनील कुमार (UP STF) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें 2015 में सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, 2022 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और 2024 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक और प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार कई महत्वपूर्ण एनकाउंटर्स का हिस्सा रहे।

2008 में फतेहपुर जिले में इनामी बदमाश ओमप्रकाश केवट के साथ हुई मुठभेड़ में वह यूपी पुलिस की टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा उसी वर्ष 5 लाख रुपये के इनामी बदमाश अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया के एनकाउंटर में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उनकी बहादुरी और कुशलता ने उन्हें एक निडर और सक्षम अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई।

Tags: Sunil Kumarup stf
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Patna Airport

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने बढ़ाई टेंशन, दरभंगा में कई उड़ानें रद्द... जानें IMD का अलर्ट

delhi election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली में जाति-जेंडर नहीं, इन 5 बड़े मुद्दों पर होता है नेताओं का फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist