Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP T20 के फाइनल में मेरठ मावेरिक्स की धमाकेदार एंट्री, मेजबान लखनऊ फॉल्कंस फिर बाहर

मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फॉल्कंस को दूसरे क्वालीफायर में 19 रनों से हराकर यूपी टी20 लीग के फाइनल में जगह बनाई। कप्तान रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी में भी मेरठ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

by Mayank Yadav
September 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
UP T20
Share on FacebookShare on Twitter

UP T20 League: यूपी टी20 लीग के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फॉल्कंस को 19 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। कप्तान रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी में भी मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ ने 20 ओवर में 143 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की शुरुआत भले ही अच्छी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के फ्लॉप होने से टीम 124 रन पर ही सिमट गई। मेरठ के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए लखनऊ की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस हार के साथ मेजबान लखनऊ फॉल्कंस का इस सीजन का सफर यहीं खत्म हो गया, जबकि मेरठ ने खिताब जीतने के लिए फाइनल में कदम रख दिया।

मेरठ की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक UP T20 मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी में माधव कौशिक ने टीम की कमान संभाली। मेरठ की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में बिना खाता खोले अक्षत दुबे और ऋतुराज शर्मा आउट हो गए। 29 रन पर चार विकेट खोने के बाद दिव्यांश राजपूत (67) और प्रशांत चौधरी (30) ने 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभाला। अंत में मेरठ ने आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए।

RELATED NEWS

No Content Available

लखनऊ की पारी ढही, मेरठ के गेंदबाज बने नायक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत शानदार रही। UP T20 चौथे ओवर तक बिना विकेट खोए स्कोर 31 रन था। बारिश के कारण खेल एक घंटे रुका, लेकिन दोबारा शुरू होने पर लखनऊ ने गति बनाए रखी। हालांकि, जैसे ही मोहम्मद सैफ (22) और एपी सिंह (22) आउट हुए, पारी बिखरने लगी। 109 रन पर टीम के केवल तीन विकेट गिरे थे, मगर मध्यक्रम पूरी तरह ढह गया। जीशान अंसारी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट, कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट और विजय कुमार ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके। अंततः लखनऊ 124 रन पर ऑलआउट हो गई।

ABVP के पक्ष में उतरे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बताया हल्का आदमी

Tags: UP T20
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
PET Exam 2025

PET Exam 2025 परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन और 400 बसें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Meerut

Meerut में आवास विकास परिषद का तोहफ़ा: 1200 सस्ते फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, शुरुआती कीमत सिर्फ 8 लाख

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist