बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

फर्जी वोटरों पर सख्त हुई योगी सरकार, कौन से ज़िलों में है सबसे ज्यादा संदिग्ध वोटर, किसने दिया SIR पर नजर रखने का आदेश

सीएम योगी ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर पाए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण गंभीरता के साथ एसआईआर अभियान पूरा करने को कहा।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP voter list revision review SIR
Share on FacebookShare on Twitter

UP Voter List Revision Review: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने साफ कहा कि अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में फर्जी वोटरों की संख्या सबसे अधिक पाई गई है। इसलिए इन दोनों जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि एसआईआर के काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

RELATED NEWS

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

सितम्बर 8, 2026
Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

सितम्बर 5, 2026

पार्टी कार्यकर्ताओं को खुद मैदान में उतरने का आदेश

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि यदि पार्टी को चुनाव जीतना है तो कार्यकर्ताओं को पूरी क्षमता के साथ एसआईआर अभियान में जुटना होगा। उन्होंने जोर दिया कि फर्जी वोटरों को हटाना और हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह काम धरातल पर गंभीरता से करने पर ही सही और निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार हो पाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्षी दल बहुत शांति से लेकिन तेज गति से अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं और मतदाता सूची को मजबूत बनाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं।

विपक्ष की गतिविधियों पर सीएम की सख्त टिप्पणी

सीएम योगी ने चेतावनी दी कि विपक्ष चुपचाप लेकिन पूरी तैयारी के साथ अपनी वोटर लिस्ट मजबूत कर रहा है। ऐसे में सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता के घर में शादी भी हो, तब भी परिवार का एक सदस्य एसआईआर के काम में जरूर लगा रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल अधिकारियों पर भरोसा करके चुनाव नहीं जीता जा सकता। पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान बेहद आवश्यक है।

मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, नेताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वे अपना अन्य काम छोड़कर इस समय सिर्फ एसआईआर पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी साफ और सही बनेगी, लोकतांत्रिक प्रक्रिया उतनी मजबूत होगी। यूपी में 94 प्रतिशत फार्म भरने का काम हो चुका है, जबकि 2027 में अगला विधानसभा चुनाव होना है। इसलिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags: UP Politicsvoter list revisionYogi Adityanath review
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Charu Chaudhary RLD Politics:सहारनपुर में पिछले हफ्ते हुई राष्ट्रीय लोक दल की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी के साथ उनकी...

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Meerut Gurjar Community Political Participation:मेरठ में गुर्जर समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज तेज हुई है। समाज...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

BJP ticket war in Uttar Pradesh

BJP Ticket War: सपा के बागी विधायकों की दावेदारी से बीजेपी में बढ़ी टेंशन, पुराने नेताओं के सामने टिकट बचाने की चुनौती

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

BJP ticket war in Uttar Pradesh:यूपी में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के साथ बीजेपी के अंदर टिकट को लेकर नई हलचल...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
ByteDance

AI ने छीन लिया डिस्प्ले टच! बाइटडांस का 'नूबिया M153' फोन बिना छुए करता है सारे काम!

Meerut Detention Center:

Meerut में 500 क्षमता वाला डिटेंशन सेंटर बनेगा, 6500 संदिग्ध प्रवासियों की पहचान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In