Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में मौसम ने ली करवट.. 4 अप्रैल को 23 जिलों में बारिश की संभावना, अब मिलेगी गर्मी से राहत !

यूपी में मौसम ने ली करवट.. 4 अप्रैल को 23 जिलों में बारिश की संभावना, अब मिलेगी गर्मी से राहत !

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना जताई है।

by Akhand Pratap Singh
04/04/2025
UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना जताई है। 4 अप्रैल को पूर्वी यूपी के 23 जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की फुहारे पड़ सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 48 घंटे बाद तापमान में फिर से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज का मौसम.. धूप के साथ शुष्क रहेगा माहौल

मौसम विभाग (UP Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार गुरुवार (3 अप्रैल) को प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। आईएमडी ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को बुंदेलखंड समेत 15 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जो गर्मी के असर को कुछ हद तक कम कर सकती हैं।

RELATED NEWS

Lucknow Monsoon Rain

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

June 28, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

June 23, 2026

4 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बहराइच, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर और चंदौली शामिल हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े: Viral Video: चलती बुलेट पर युवती ने किया हाथ छोड़ कर डांस, कटा 22 हजार का चालान

8 और 9 अप्रैल को गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने 8 और 9 अप्रैल को प्रदेश में मौसम के यू-टर्न लेने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान आसमान में काले बादल छाएंगे और कई जिलों में बारिश (UP Weather Update) की संभावना है। 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बारिश से तापमान में कमी आएगी और लोगों को धधकती गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

तापमान का हाल.. फतेहपुर रहा सबसे गर्म

गुरुवार को फतेहपुर यूपी का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बहराइच में सबसे कम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी बीएचयू में 32.4 डिग्री, बलिया में 35 डिग्री, कानपुर ग्रामीण में 38.2 डिग्री, सुल्तानपुर में 35.1 डिग्री, गाजीपुर में 32.5 डिग्री और अयोध्या में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 4, 5 और 6 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 अप्रैल को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 8 अप्रैल से मौसम फिर करवट लेगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान तापमान में कमी देखी जाएगी लेकिन बारिश बंद होने के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी की संभावना है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से आंधी, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले मैदानों में न रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली के उपकरणों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही किसानों को अपनी फसलों को बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम की यह करवट जहां गर्मी से राहत दे सकती है। वहीं तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के चलते सतर्कता बरतना जरूरी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम पर नजर रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Posts

Lucknow Monsoon Rain

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

June 28, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

June 23, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026
UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

November 6, 2025
Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

July 26, 2025
UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

May 3, 2025
UP Weather Update

यूपी में मौसम ने ली करवट.. नोएडा, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि

May 2, 2025
UP Weather Update

यूपी में मौसम का रौद्र रूप.. 14 से 19 अप्रैल तक बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में भी उछाल

April 14, 2025
UP Weather Update

यूपी में प्रचंड गर्मी से राहत.. 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, झांसी में 42 डिग्री पार

April 10, 2025
UP Weather Update

यूपी में मौसम का यू-टर्न.. बारिश और लू का डबल अटैक, IMD का अलर्ट जारी

April 9, 2025
Next Post
Manoj Kumar Death

Manoj Kumar Death : जब मनोज कुमार ने इंदिरा सरकार को दिया था कानूनी चैलेंज, जानिए क्या रहा था अंजाम?

कीवी को सुपरफूड क्यों माना जाता है?इसको छीलकर खाना चाहिए  या बिना छीले, जानिए दोनों का फर्क

कीवी को सुपरफूड क्यों माना जाता है?इसको छीलकर खाना चाहिए या बिना छीले, जानिए दोनों का फर्क

UP News

वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद यूपी में पहला जुमा.. लखनऊ, मेरठ, संभल समेत कई जिलों में हाई अलर्ट

POPULAR POST

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India