Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Conviction Rate: महिला अपराध के मामलों में जीरो टॉलरेंस का असर, अपराधियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश बना नंबर वन

एनसीआरबी रिपोर्ट 2024 के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में अपराधियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे रहा। वहीं बच्चों से जुड़े यौन अपराधों में ज्यादातर आरोपी पीड़ितों के परिचित और रिश्तेदार पाए गए।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
UP women crime conviction rate
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP women crime conviction rate:महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में अपराधियों को सजा दिलाने के मामले में उत्तर प्रदेश ने साल 2024 में देश के बड़े राज्यों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यूपी की कन्विक्शन रेट 76.6 प्रतिशत रही। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में अपराधियों को अदालतों ने दोषी माना और सजा सुनाई।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े 27,639 मामलों की सुनवाई पूरी हुई। यह संख्या देश में सबसे ज्यादा रही। वहीं 21,169 अपराधियों को दोषी ठहराया गया।

RELATED NEWS

Kanpur buffalo meat export

Kanpur Meat Export : यूरोप और खाड़ी देशों के लिए भेजी गई मीट ट्रेन, युद्ध के बीच फूड इंडस्ट्री से कारोबार का मिला बड़ा सहारा

May 9, 2026
Uttar Pradesh: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती का ऐलान

Uttar Pradesh: महिलाओं को न्याय दिलाने में उत्तर प्रदेश है सब से आगे, जाने किन राज्यों को छोड़ा पीछे

May 9, 2026

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति, मजबूत कानूनी व्यवस्था और फास्ट ट्रैक अदालतों की वजह से मिली है। सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठा रही है।

दूसरे राज्यों से बेहतर रहा प्रदर्शन

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। वहां महिलाओं से जुड़े मामलों में सजा दिलाने की दर सिर्फ 1.6 प्रतिशत दर्ज की गई।
वहीं उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में मामले लंबित होने के बावजूद सजा दिलाने की रफ्तार काफी बेहतर रही। प्रदेश में करीब 92.1 प्रतिशत मामले लंबित होने के बाद भी अदालतों और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। यही वजह है कि यूपी ने बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया।

बच्चों से जुड़े अपराधों में चौंकाने वाला खुलासा

एनसीआरबी की “क्राइम इन इंडिया-2024” रिपोर्ट में बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को लेकर भी गंभीर जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर मामलों में आरोपी कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़ित बच्चों के करीबी, रिश्तेदार या जान-पहचान वाले निकले। उत्तर प्रदेश में पॉक्सो एक्ट से जुड़े 3,671 मामलों का अध्ययन किया गया। इनमें से 3,581 मामलों में आरोपी पीड़ित बच्चों के परिचित थे। यह कुल मामलों का 97.5 प्रतिशत है। केवल 90 मामलों में आरोपी अजनबी पाए गए।

रिश्तेदार और दोस्त ही बने आरोपी

रिपोर्ट के मुताबिक, 329 आरोपी परिवार के सदस्य थे। वहीं 1,595 आरोपी रिश्तेदार, पड़ोसी, मालिक या अन्य परिचित लोग थे। इसके अलावा 1,657 मामलों में आरोपी दोस्त, लिव-इन पार्टनर या शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले लोग निकले।।ये आंकड़े बताते हैं कि खासकर किशोरियां उन लोगों के ज्यादा संपर्क में रहती हैं, जो बाद में उनका शोषण करते हैं।

किशोरियां सबसे ज्यादा बनीं शिकार

एनसीआरबी के अनुसार, साल 2024 में यूपी में पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कुल 3,672 मामले दर्ज हुए। इनमें 3,571 लड़कियां और 101 लड़के पीड़ित थे।
सबसे ज्यादा पीड़ित 16 से 18 साल की उम्र के मिले। इस वर्ग में कुल 1,181 पीड़ित थे, जिनमें 1,173 लड़कियां थीं। वहीं 12 से 16 साल की उम्र के 1,759 पीड़ित दर्ज किए गए, जिनमें 1,721 लड़कियां शामिल थीं।

Tags: NCRB Report 2024News1Indiauttar pradesh crimewomen safety
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur buffalo meat export

Kanpur Meat Export : यूरोप और खाड़ी देशों के लिए भेजी गई मीट ट्रेन, युद्ध के बीच फूड इंडस्ट्री से कारोबार का मिला बड़ा सहारा

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

Kanpur buffalo meat export:इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब कारोबार और निर्यात पर भी...

Uttar Pradesh: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती का ऐलान

Uttar Pradesh: महिलाओं को न्याय दिलाने में उत्तर प्रदेश है सब से आगे, जाने किन राज्यों को छोड़ा पीछे

by Sadaf Farooqui
May 9, 2026

Uttar Pradesh: National Crime Records Bureau ताजा रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में अपराधियों को सजा...

Suvendu Adhikari West Bengal CM

West Bengal News: पहली बार बंगाल में बनी बीजेपी सरकार,शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

Suvendu Adhikari West Bengal CM: Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। यह राज्य...

Prince Yadav bowling against RCB

IPL 2026: प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाज़ी ने मचाई धूम, विराट कोहली का बड़ा विकेट लेकर चमके, पूर्व खिलाड़ियों ने की जमकर तारीफ

by SYED BUSHRA
May 8, 2026

Prince Yadav bowling against RCB:आईपीएल 2026 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए...

Kanpur : करोड़ों के फर्जी लेनदेन का खुलास, बंगाल में छुपा बैठा था मास्टरमाइंड , पप्पू छूरी हुआ गिरफ्तार

Kanpur : करोड़ों के फर्जी लेनदेन का खुलास, बंगाल में छुपा बैठा था मास्टरमाइंड , पप्पू छूरी हुआ गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
May 8, 2026

Kanpur Fake Transaction Gang: कानपुर में सामने आए इस बड़े फर्जीवाड़े ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। मामला...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist