Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, वाराणसी से अयोध्या जा रही गाड़ियां दुर्घटना ग्रस्त.. 9 लोगों की मौत..40 घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 9 तीर्थयात्रियों की जान चली गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास हुई जब अयोध्या जा रहे तीर्थयात्रियों के दो वाहन अलग-अलग दुर्घटनाओं का शिकार हो गए।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 20, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 9 तीर्थयात्रियों की जान चली गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास हुई जब अयोध्या जा रहे तीर्थयात्रियों के दो वाहन अलग-अलग दुर्घटनाओं का शिकार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, डीएम और एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

श्रद्धालुओं की टाटा सूमो की टक्कर

जानकारी के अनुसार झारखंड नंबर की एक टाटा सूमो वाराणसी से अयोध्या की ओर जा रही थी। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे जैसे ही वाहन सरोखनपुर पहुंचा तो एक अन्य वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। टाटा सूमो में कुल 8 यात्री सवार थे जिनमें एक बच्चा, एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है। सभी यात्री झारखंड के रहने वाले थे।

श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई

टाटा सूमो के हादसे के बाद प्रशासन बचाव कार्य में जुटा ही था कि लगभग आधे घंटे बाद घटनास्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस हाइवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस चालक सहित तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े: छात्राओं को स्कूटी.. युवाओं को बिना ब्याज लोन, योगी सरकार पेश कर रही है अब तक का सबसे बड़ा बजट

बदलापुर में एक और बड़ा हादसा

इसी दौरान बदलापुर में एक और सड़क हादसा हो गया जिसमें एक यात्री बस और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 40 लोग घायल हो गए। बस में कुल 42 यात्री सवार थे जिनमें दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 37 लोग घायल हुए जिनमें से 21 को गंभीर चोटें आई हैं और 11 लोग मामूली रूप से घायल हैं। हादसे का शिकार हुई बस के यात्री दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन (Uttar Pradesh) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस भीषण हादसे के बाद प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की बात कही है।

परिजनों में शोक की लहर

इन सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद और उपचार मुहैया कराने में जुटा हुआ है। यह सड़क हादसा एक बार फिर यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी की ओर इशारा करता है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: Uttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025 Live Update: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पहला मैच जीता, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

Rekha Gupta Delhi New CM

यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता, शपथ ग्रहण के बाद सीएम समेत पूरी कैबिनेट जाएगी यमुना घाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist