Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Uttar Pradesh: बसपा ने लगाया Ex MLA-MP की सीटवार ड्यूटी, चुनावों में उतरीं मायावती मगर जमीन पर नही

उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में बसपा ने पूर्व सांसदों और विधायकों को सीटवार ड्यूटी पर लगाया है। मायावती और आकाश आनंद का टेप किया हुआ वीडियो भाषण दलित बस्तियों में प्रचार के रूप में सुनाया जाएगा।

by Mayank Yadav
November 13, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
BSP

BSP supremo Mayawati with her nephew Akash Anand | PTI

Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Assembly by-election: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी रणनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पार्टी ने पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को सीटवार ड्यूटी पर लगाया है, ताकि चुनावी मुकाबले में पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद का टेप किया हुआ वीडियो भाषण छोटे-छोटे सभाओं में दलित बस्तियों में सुनाया जाएगा। यह कदम बसपा के लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि उपचुनाव के परिणाम से साफ होगा कि पार्टी का वोट बैंक कितनी हद तक मजबूत है या फिर खिसक रहा है। पार्टी के प्रयास हैं कि मत प्रतिशत में सुधार हो और दलित समुदाय को पार्टी के साथ जोड़े रखा जाए।

जातीय समीकरण और मत प्रतिशत में सुधार की कोशिश

Uttar Pradesh में आगामी विधानसभा उपचुनाव बसपा के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। जहां एक तरफ पार्टी ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व सांसदों और विधायकों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है। ये नेता सीटवार कैंप करेंगे और मतदाताओं के बीच पार्टी के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। मायावती का मुख्य उद्देश्य इस उपचुनाव में बसपा का वोट प्रतिशत बढ़ाना है, ताकि पार्टी के भविष्य के लिए यह चुनाव एक सकारात्मक संकेत बने।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026

वर्चुअल संबोधन और दलित समुदाय पर जोर

इस Uttar Pradesh उपचुनाव में बसपा की प्रचार रणनीति में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मायावती और आकाश आनंद का टेप किया हुआ वीडियो भाषण अब छोटी-छोटी सभाओं में सुनाया जाएगा, खासकर दलित बस्तियों में। इस वीडियो के जरिए बसपा यह संदेश देना चाहती है कि उसने समाज के पिछड़े और दलित वर्ग के लिए कितने काम किए हैं और भविष्य में क्या योजनाएं हैं। मायावती इस माध्यम से दलित समुदाय को पार्टी के साथ जोड़े रखने का प्रयास करेंगी।

2017 से अब तक गिरावट

पिछले कुछ चुनावों में बसपा का वोट प्रतिशत लगातार गिरता चला गया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 22.23 प्रतिशत मत मिले थे, जिसके बाद पार्टी ने 19 सीटें जीती थीं। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का वोट प्रतिशत घटकर सिर्फ 12.88 प्रतिशत रह गया, और एक ही सीट पर पार्टी काबिज हो सकी। इसके बाद लोकसभा चुनावों में भी पार्टी की स्थिति बेहतर नहीं रही। 2019 में बसपा ने 19.43 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे, लेकिन 2024 में पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने के बाद मात्र 9.35 प्रतिशत मतों पर सिमट गई, और कोई सीट नहीं जीत पाई।

उपचुनाव का परिणाम

Uttar Pradesh के इस उपचुनाव का परिणाम बसपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस चुनाव से पार्टी का भविष्य तय होगा कि क्या वह अपनी खोई हुई ताकत वापस पा सकती है या फिर उसका जनाधार और भी कमजोर होगा। मायावती की पूरी कोशिश है कि इस उपचुनाव से पार्टी का मत प्रतिशत बढ़े और वह अपने पुराने वोट बैंक को फिर से एकजुट कर सके।

यहां पढ़ें: Supreme Court: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी रोक, सरकारों को दी चेतावनी
Tags: Uttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Next Post
Himansh Kohli Wedding

Neha Kakkar के एक्स बॉयफ्रेंड ने रचाई शादी, हिमांश कोहली ने लिए सात फेरे,तस्वीरें हुई वायरल

Pavel Durov

टेक कंपनी के CEO का अनोखा ऑफर... महिलाओं को दे रहा फ्री स्पर्म, 100 से अधिक बच्चों का है पिता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist