शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, यूपी में अवैध लाउडस्पीकर और घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध घुसपैठियों और बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध घुसपैठियों और बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य और राष्ट्र की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गुरुवार देर शाम हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने सड़क पर वेंडर्स की वजह से लगने वाले जाम, अवैध टैक्सी स्टैंड और अन्य अव्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने थाना स्तर पर इन समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन पर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

अवैध लाउडस्पीकरों पर भी होगी सख्ती

सीएम योगी ने धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के बज रहे लाउडस्पीकरों (Uttar Pradesh) को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कई इलाकों से इस संबंध में शिकायतें मिली हैं जहां धार्मिक परिसरों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तुरंत नोटिस जारी करें और यदि लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।

यह भी पढ़े: Mayawati attack: मायावती का कांग्रेस पर तीखा हमला, राहुल गांधी को दी नसीहत

पहले भी उठा चुके हैं यह मुद्दा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर सख्त बयान दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों से पहले सीएम के निर्देश

सीएम योगी ने होली, रमजान, चैत्र नवरात्र और राम नवमी जैसे आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए और अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात हो -सीएम

उन्होंने स्पष्ट (Uttar Pradesh) किया कि परंपरा के विपरीत किसी भी नए आयोजन की अनुमति न दी जाए। होलिका दहन और होलिकोत्सव को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल गश्त और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग का आदेश दिया ताकि शरारती तत्व किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें।

Tags: Uttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
Rekha Gupta

मोहल्ला क्लीनिक की जांच, महिलाओं की फ्री राइड को ग्रीन Signal... पहले दिन रेखा सरकार के 5 बड़े फैसले

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में गंगा जल की शुद्धता पर यूपी सरकार ने किया दावा, वैज्ञानिक प्रमाण भी किए पेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist