गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बदायूं में नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा की अनुमति के लिए 3 दिसंबर को कोर्ट में होगी सुनवाई

बदायूं के जामा मस्जिद और नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद में अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 30, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: बदायूं के जामा मस्जिद और नीलकंठ महादेव मंदिर विवाद में अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा, जिसके बाद बहस की गई। बहस पूरी न हो पाने के कारण अगली सुनवाई 3 दिसंबर को निर्धारित की गई है। हिंदू महासभा ने 2022 में इस मामले में वाद दायर करते हुए दावा किया था कि जामा मस्जिद स्थल पर नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित था।

इस्लामिया समिति ने रखा पक्ष

जामा मस्जिद इस्लामिया समिति की ओर से न्यायालय में अपना पक्ष रखने वाले एडवोकेट अनवर आलम ने बताया कि आज हमनें कोर्ट में अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। हमने यह तर्क रखा कि जामा मस्जिद में मंदिर का कोई अस्तित्व नहीं है, क्योंकि सबसे पहले तो हिंदू महासभा को इस मामले में वाद दायर करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा उनका यह दावा कि मस्जिद को मंदिर तोड़कर बनाया गया गलत है। मस्जिद करीब आठ सौ साल पुरानी है और इस समय तक वहां किसी मंदिर का अस्तित्व नहीं हो सकता।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

हिंदू महासभा के वकील ने क्या कहा?

हिंदू महासभा (Uttar Pradesh) के वकील विवेक रेंडर ने बताया कि हमने नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की अनुमति के लिए याचिका दायर की है। इस मामले में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह सुनवाई योग्य है या नहीं और इस पर बहस जारी है। सरकारी वकील की बहस पूरी हो चुकी है जबकि आज मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें दीं लेकिन उनकी बहस पूरी नहीं हो पाई। अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी और उनकी बहस पूरी होने के बाद हम इसका विस्तृत जवाब देंगे।

यह भी पढ़े: बरेली में दबंगों ने हथियारों के दम पर दलित की बारात रोकी, पुलिस ने किया एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक वादी मुकेश पटेल ने बताया कि हमने सभी साक्ष्यों के साथ कोर्ट में अपना दावा पेश किया है। हमें विश्वास है कि सेशन कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा। मुस्लिम पक्ष ने आज अपनी बहस पूरी कर ली है। गौरतलब है कि संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के आदेश के बाद हुई हिंसा के कारण अब बदायूं का यह मामला भी चर्चा में आ गया है।

Tags: Jama MasjidUttar Pradesh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Maharashtra New CM

महाराष्ट्र के नए सीएम 5 दिसंबर को लेंगे शपथ, भाजपा अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, PM मोदी होंगे शामिल

हल्के रंगों की विशेषताएं

Psychological fact:क्यों कुछ लोग हमेशा पहनते है हल्के रंग के कपड़े, क्या रंगों का चयन होता है महत्वपूर्ण?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In