मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Varanasi Loot: अयोध्या से लौट रही आईसीडीएस सुपरवाइजर के साथ वारदात, कट्टे के दम पर लुटे 50 लाख

वाराणसी के फुलवरिया क्षेत्र में जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री से 50 लाख रुपये की छिनैती हुई। पीड़िता सुषमा शुक्ला, जो आईसीडीएस विभाग में सुपरवाइजर हैं, अयोध्या से लौट रही थीं। घटना के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Varanasi
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi Loot: वाराणसी के फुलवरिया क्षेत्र में जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री के साथ 50 लाख रुपये की छिनैती की घटना सामने आई है। पीड़िता सुषमा शुक्ला, जो आईसीडीएस (Integrated Child Development Services) विभाग में सुपरवाइजर हैं, अयोध्या से लौट रही थीं। घटना रविवार रात करीब 3:30 बजे कैंट स्टेशन से कुछ पहले की है। सुषमा ट्रेन के एसी कोच के गेट पर प्लेटफॉर्म का पता करने पहुंची थीं, जब एक व्यक्ति बोगी में चढ़ा। विरोध करने पर, आरोपी ने उनके पर्स पर झपट्टा मारा और ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पर्स में सोने-हीरे के आभूषण, कड़े, अंगूठियां और नकदी थी, जिनकी कुल कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है।

क्या है मामला

सुषमा शुक्ला, जो मड़ुआडीह के श्रीराम नगर कॉलोनी की निवासी हैं, शुक्रवार को अयोध्या स्थित नवोदय विद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। रविवार रात जम्मूतवी एक्सप्रेस से लौटते वक्त यह वारदात हुई। फुलवरिया क्षेत्र के वरुणा पुल के पास आरोपी ने मौका देखकर पर्स छीन लिया। घटना के दौरान सुषमा को हल्की चोटें भी आईं। उन्होंने बताया कि पर्स में सोने-हीरे के महंगे आभूषण और नकदी थी, जो उन्होंने समारोह में पहने थे।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

अगस्त 23, 2026
Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही Varanasi जीआरपी और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। रेलवे सुरक्षा बल ने फुलवरिया क्षेत्र के आसपास गहन जांच शुरू की है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपी की पहचान हो सके। सुषमा ने बताया कि पर्स में कई महंगे गहने थे, जिनमें मोटे सोने के कड़े, हीरे की अंगूठियां और नकदी शामिल थी। घटना के बाद उन्होंने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए दावों के बावजूद इस तरह की वारदातें यात्रियों में डर का माहौल पैदा करती हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Varanasi पुलिस की जांच जारी है, और उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

यहां पढ़ें: Manu Bhakar को बड़ा झटका…..खेल रत्न अवॉर्ड लिस्ट में नहीं है नाम, फैंस में नाराजगी
Tags: jammutavi expressVaranasiwoman theft
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Next Post
Lucknow

Lucknow Cheap Plots: सस्ते दाम पर लखनऊ में मिल रहा सरकारी प्लॉट, इस आसान तरीके से करें अप्लाई

क्या है नो डटिंशन पॉलिसी, जिस पर सरकार ने लगाई ब्रेक, शिक्षा में बदलाव के साथ जानें छात्रों के फेल-पास की  ‘अंकगणित’

क्या है नो डटिंशन पॉलिसी, जिस पर सरकार ने लगाई ब्रेक, शिक्षा में बदलाव के साथ जानें छात्रों के फेल-पास की ‘अंकगणित’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In