Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र में क्या है लोगों की राय ? जानिए राज्य-मंत्री अतुल गर्ग का रिपोर्ट कार्ड

Kritika Bhardwaj by Kritika Bhardwaj
January 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, चुनाव
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। जिनसे से सबसे खास और अहम सीट है गाजियाबाद सदर । जहां से विधायक हैं बीजेपी के अतुल गर्ग । अतुल गर्ग योगी सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री भी हैं। 2017 में अतुल गर्ग ने बसपा के सुरेश बंसल को करीब 70 हजार वोट के बड़े अंतर से हराया था। गाजियाबाद में 10 फरवरी (पहला चरण) को वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

 कैसा है मंत्री जी का रिपोर्ट कार्ड ?

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

January 14, 2026

न्यूज1इंडिया की टीम गाजियाबाद सदर विधानसभा पहुंची और वहां के लोगों के नब्ज को टटोलने की कोशिश की । हमने जानने की कोशिश की है कि यहां की जनता अपने विधायक के काम से कितने खुश है। न्यूज1इंडिया की टीम गाजियाबाद के नवयुग मार्केट पहुंची और वहां लोगों से बातचीत की । यहां जब महिलाओं से बाद की गई तो उनका कहना था वो विधायक और बीजेपी के काम काज से खुश है। आज जब वो घर से बाहर निकलती हैं तो खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। हालांकि, महिलाए मंहगाई से थोड़ी परेशान जरुर नजर आईं। वहीं, मार्केट के व्यापारी वर्ग से जब टीम ने बात की तो उनका कहना था कि विधायक ने बीते 5 सालों में गाजियाबाद के अंदर काफी काम किया है। मेट्रो से लेकर सफाई, पानी, बिजली सभी सुविधाएं मिल रही है। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि जितना काम 5 साल में होना चाहिए, उतना नहीं हो पाया। इसके अलावा इस सीट के कई ओर जगहों पर हमारी टीम गयी तो कुछ लोगों ने बहुत अच्छा काम होने का दावा किया तो कुछ लोगों ने कहा की ओर अच्छा हो सकता था । कुल मिलाकर इस क्षेत्र में अतुल गर्ग को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली ।

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट का इतिहास

गाजियाबाद सीट पर साल 2017 में बीजेपी के प्रत्याशी अतुल गर्ग ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले साल 2012 में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के सुरेश बंसल को यहां की जनता ने विधायक के रुप में चुना। यहां पर मतदाता हर बार अपना विधायक बदलते हैं। पर देखना होगा कि क्या इस बार भी यहां की जनता विधायक को बदलती है या अतुल गर्ग अपनी जीत को दोहराते नजर आएंगे?

कौन कौन चुनावी मैदान में?

2022 के विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने एक बार फिर से अतुल गर्ग पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान उतारा है तो वहीं बसपा ने पूर्व विधायक सुरेश बंसल पर दांव खेला है। समाजवादी पार्टी ने अनारक्षित सीट होने के बावजूद दलित चेहरा विशाल वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। विशाल वर्मा साल भर पहले ही सपा में शामिल हुए हैं। इससे पहले वो बसपा में शामिल थे। इसके अलावा कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा सदस्य प्रकाश गोयल के बेटे सुशांत गोयल को चुनावी मैदान में उतारा है।

अतुल गर्ग का सियासी सफर

अतुल गर्ग ने अपने पिता दिनेश चंद्र गर्ग की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए 2012 में सबसे पहले विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। फिर 2017 में पहली बार बीजेपी से विधायक बने। और अब तीसरी बार बीजेपी की टिकट पर एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं।

Tags: Assembly Election 2022Atul gargGhaziabadUP Election 2022uttarpradesh
Share196Tweet123Share49
Kritika Bhardwaj

Kritika Bhardwaj

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post

प्रतापगढ़: यूपी टेट के एग्जाम में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर रहा युवक, चढ़ा पुलिस के हत्थे

अलीगढ़: सिपाही के बंदूक से चली गोलियां तीन बेगुनाह जख्मी, जानें- पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist