Saturday, June 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कौन हैं दिनेश खटिक? जिन्होंने की है सीएम योगी के खिलाफ बगावत

by Web Desk
July 21, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) का परिचय और राजनीतिक दौर

Who is Dinesh Khatik: योगी सरकार (Yogi Sarkar) में दूसरी बार मंत्री बनने वाले दिनेश खटीक मेरठ (Meerut) में मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) ने 2017 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunaav) में हस्तिनापुर (Hastinapur) सीट से जीत हासिल कर यहां का इतिहास बरकरार रखा था। दिनेश खटीक ने 2022 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी योगेश वर्मा को हराया था।

बता दें कि दिनेश खटीक शुरू से ही भाजपा में रहे हैं और संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके पिता भी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। विधायक दिनेश खटीक का फलावदा में ईंट भट्टे का व्यवसाय है। वर्तमान में वह मेरठ के गंगानगर में रहते हैं।

RELATED NEWS

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

June 13, 2026
RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

June 11, 2026

दिनेश खटिक के विकास कार्य

क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में कई बड़े विकास कार्य कराए गए। खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के लिए 18 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को विधायक दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रस्तावित कराया था जिसका निर्माण पूर्ण हो चुका है।


क्या है दिनेश खटिक (Dinesh Khatik) का वोट बैंक ?
मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर पूरे प्रदेश की नजर थी। यहां प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई मंत्री दिनेश खटीक ने पहले ही राउंड से बढ़त बनानी शुरू कर दी। हस्तिनापुर ब्लॉक में मिली सात हजार वोटों की बढ़त ने उन्हें आखिर तक आगे रखा। कुछ राउंड में वोट कम होने पर भी असर नहीं पड़ा। यही उनकी जीत का आधार रहा।

पहले राउंड में दिनेश खटीक को 3821, सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा को 3595, बसपा के संजीव जाटव को 581 और कांग्रेस की अर्चना गौतम को 44 वोट मिले। इस राउंड में भले ही 226 वोटों की बढ़त रही, लेकिन दूसरे राउंड में बढ़त 1605 तक पहुंच गई। चौथे राउंड में उन्होंने 4909 वोट पाए एवं योगेश वर्मा को 1820 वोट ही मिले। बीच में कुछ राउंड में कम वोट भी मिले लेकिन योगेश वर्मा बढ़त नहीं बना पाए।

हस्तिनापुर ब्लॉक में 13वें राउंड में दिनेश खटीक ने योगेश वर्मा से 7491 वोटों की बढ़त बना ली। 15वें राउंड तक दिनेश खटीक को 59415 एवं योगेश वर्मा को 53965 वोट मिले और 5720 वोट से दिनेश खटीक आगे रहे। इसके बाद 17वें राउंड में यह बढ़त 8710 पहुंच गई। वहीं पोस्ट वोट 1134 पड़े।

प्रत्याशी – पार्टी – मिले वोट
दिनेश खटीक – भाजपा – 107587
योगेश वर्मा – सपा-रालोद – 100275
संजीव जाटव – बसपा – 14240
अर्चना गौतम – कांग्रेस – 1519
विनोद कुमार – एआईएमआईएम – 4290
हिमांशु सिद्घार्थ – आजाद समाज पार्टी कांशीराम – 923
अनमोल – आम आदमी पार्टी – 379
ममता – भारतीय वीर दल – 392
नोटा – 671

मोदी-योगी की योजनाओं ने दिलाई जीत

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं ने यह जीत दिलाई। हमें हर वर्ग का वोट मिला है। इसके लिए सभी का धन्यवाद। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी दिन-रात मेहनत की है। हस्तिनापुर के विकास के लिए और कार्य करूंगा। जो कार्य रह गए थे, उनको पूरा कराएंगे’ – दिनेश खटीक, विधायक भाजपा

प्रधानमंत्री से मिलकर हुआ विकास संभव

दिनेश खटीक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, जिसके बाद गंगा पुल की एनओसी मात्र आठ दिन में ही मिल गई। क्षेत्र में भीकुंड गंगा का पुल जल्द ही बनकर तैयार हो गया, जिससे मेरठ और बिजनौर को जोड़ दिया गया।

Tags: BJPdinesh khatikNews1IndiaUttar PradeshYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

Next Post

INSTAGRAM की 1 पोस्ट से इतने करोड़ कमाते हैं VIRAT KOHLI, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

National Herald Case: 3 घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया गांधी ईडी दफ्तर से निकलीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist