शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने YEIDA के तहत 17 कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र वितरित किए। निवेशकों ने यूपी के औद्योगिक माहौल और जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र की सुविधाओं की सराहना की। सरकार ने रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

by Sadaf Farooqui
मई 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

अगस्त 22, 2026
Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अंतर्गत 17 निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए बेहतर माहौल, मजबूत कानून व्यवस्था और विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे बड़े निवेश केंद्रों में तेजी से उभर रहा है।

इन कंपनियों को मिला भूमि आवंटन

भूमि आवंटन पाने वाली कंपनियों में इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड, वेगा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, साहू इंटरनेशनल अटायर प्राइवेट लिमिटेड, क्वार्क्स टेक्नोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड और एमेड्यूज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

इसके अलावा वर्चुअल इम्प्लाई प्राइवेट लिमिटेड, समरकूल होम अप्लायंसेज लिमिटेड, ऋद्धि सिद्धि पेपर्स, जेएमवी एलपीएस प्राइवेट लिमिटेड, अर्सेनल इंफोसाल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, साईंनाथ सेल्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और एमएए पेट प्राइवेट लिमिटेड को भी भूमि आवंटित की गई।

साथ ही एजीलिटी इलेक्ट्रोटेक्निक्स प्राइवेट लिमिटेड, एनडीएसबी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, अल्फा कम्युनिकेशन एलएलपी और एडवांस पैनल्स एंड स्विचगियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों को भी आवंटन पत्र प्रदान किए गए।

निवेशकों ने की यूपी मॉडल की तारीफ

सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड के प्रतिनिधि अंशुल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “आधुनिक उत्तर प्रदेश का शिल्पकार” बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शिता और औद्योगिक माहौल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को जिस गति, सुविधा और सहयोग की जरूरत होती है, वह अब उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है।

उन्होंने जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र की सराहना करते हुए कहा कि वहां विकसित की जा रही सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं। कंपनी यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी और सोलर सेक्टर में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाने की दिशा में काम करेगी। साथ ही कंपनी ने 40 से 50 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य भी रखा है।

लॉकडाउन में भी जारी रहा निवेश

इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एसके महाजन ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के कठिन समय में भी उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों से लगातार संपर्क में रही। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में उन्हें उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया गया और बेहद कम समय में आवंटन प्रक्रिया पूरी कर दी गई।

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी आज करीब 500 लोगों को रोजगार दे रही है, जबकि ग्रेटर नोएडा यूनिट में भी सैकड़ों लोगों को नौकरी मिली है। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों और त्वरित समाधान प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यूपी में उद्योग लगाना अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।

Tags: Uttar Pradesh InvestmentYEIDAYogi Adityanath
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Yogi Adityanath Gorakhpur Janata Darshan: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब...

UP Food Processing Projects

UP Food Processing: खेती से फैक्ट्री तक सीधे पहुंचेगा किसानों का उत्पाद, 40 प्रोजेक्ट्स के लिए खुला निवेश का रास्ता

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Food Processing Hub: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन...

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 12, 2026

UP Women Safety: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई स्तरों...

Next Post
अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio भारत पहुंचे, कोलकाता में मदर हाउस का किया दौरा

अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio भारत पहुंचे, कोलकाता में मदर हाउस का किया दौरा

Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist