रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : इस साल 5 जून क्यों है इतना ख़ास ,किसका है जन्मदिन गंगा ,दशहरा,पर्यावरण दिवस और राम दरबार प्रतिष्ठा एक साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून का जन्मदिन इस बार अयोध्या में बनेगा खास । राम दरबार की प्रतिष्ठा, पर्यावरण दिवस और उनका आंदोलन से जुड़ाव, इस दिन को ऐतिहासिक बना रहा है।

by SYED BUSHRA
जून 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
yogi adityanath birthday ayodhya ram mandir environment ganga dussehra 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath birthday celebration in Ayodhya 2025: 5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन है। संयोग से इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है। खास बात ये है कि इस बार वह अयोध्या में अपना जन्मदिन मनाएंगे, जहां राम मंदिर परिसर में राम दरबार और अन्य पूरक मंदिरों में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी। इस आयोजन में योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे, जिससे यह दिन उनके लिए और भी खास बन गया है।

योगी और पर्यावरण का रिश्ता

मुख्यमंत्री योगी का जन्म उत्तराखंड में हुआ था, जो प्राकृतिक संपदा से भरपूर इलाका है। उनके दिवंगत पिता वन विभाग में रेंजर थे। शायद यही वजह है कि योगी को पर्यावरण से विशेष लगाव है। वे अपने जन्मदिन पर हर साल पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेते हैं। इस बार भी वे अयोध्या में पौधरोपण करेंगे।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

जुलाई 31, 2026
Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

जुलाई 30, 2026

गंगा दशहरा और शुभ मुहूर्त का संयोग

5 जून को गंगा दशहरा भी है, जो गंगा नदी के धरती पर अवतरण का दिन माना जाता है। यह ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि पर पड़ता है, जिसे बेहद पवित्र दिन माना जाता है। इस तिथि और मुहूर्त का ध्यान रखते हुए ही राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा रखी गई है।

गोरक्षपीठ और राम मंदिर आंदोलन का गहरा नाता

योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं, जिनके दादागुरु महंत दिग्विजयनाथ और गुरु महंत अवैद्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन की नींव रखी थी। 1949 में श्रीरामलला के प्राकट्य से लेकर 1990 के कारसेवा आंदोलन तक, इन संतों ने हर कदम पर मार्गदर्शन किया।

महंत अवैद्यनाथ की अगुवाई में 1984 से शुरू हुआ श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, देश का सबसे बड़ा धार्मिक आंदोलन बना। बाद में योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरु के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण के हर बड़े आयोजन में योगी की मौजूदगी रही।

योगी और अयोध्या का रिश्ता

योगी आदित्यनाथ अब तक 100 से ज्यादा बार अयोध्या जा चुके हैं। उनकी सोच है कि अयोध्या दुनिया का सबसे सुंदर धार्मिक पर्यटन स्थल बने। दीपोत्सव और मंदिर निर्माण जैसी योजनाएं इसी दिशा में काम कर रही हैं।

Tags: Ayodhya EventsYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bhadohi Renaming: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जिलों के नाम बदलने का मुद्दा चर्चा में आ गया...

Sawan 2026: सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Sawan 2026: सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Sawan 2026: श्रावण मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ...

CM Yogi Announcement: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, गुरु रविदास जयंती समारोह में CM योगी का बड़ा ऐलान

CM Yogi Announcement: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, गुरु रविदास जयंती समारोह में CM योगी का बड़ा ऐलान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

CM Yogi Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली...

Kanwar Yatra: सीएम योगी ने कहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, कांवड़ मार्गों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Kanwar Yatra Safety First: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों की सुरक्षा तैयारियों...

Next Post
Shashi Tharoor

शशि थरूर का ट्रंप को दो टूक जवाब, 'पाकिस्तान पर समझाने की जरूरत नहीं!'

Khan Sir Wife

लाल लहंगे और घूंघट में दिखीं मिसेज खान! पहली बार सामने आईं Khan Sir की पत्नी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist