Thursday, June 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Yogi Oath Ceremony: शपथ ग्रहण से पहले आज विधानमंडल के नेता चुने जाएंगे योगी आदित्यनाथ

by abhishek tyagi
March 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, देश
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश में सरकार गठन की कवायद अब और तेज हो गई है. आज योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल पर मंथन के बीच विधानमंडल के नेता चुने जाएंगे. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री और यूपी के पर्यवेक्षक अमित शाह लखनऊ पहुंचेंगे. लखनऊ में योगी की ताजपोशी की तैयारी धूमधाम से हो रही है. बडे मैदान में बडा़ सा मंच तैयार हो चुका है. 25 मार्च यानी कल शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट फाइनल करने के लिए दिल्ली में मीटिंग का दौर अब भी चल रहा है.

योगी ने कल नड्डा-अमित शाह से की मुलाकात

RELATED NEWS

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

June 2, 2026
Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

June 1, 2026

भव्य शपथ ग्रहण समारोह में अब बस एक दिन बचा है. और उससे पहले आज लखनऊ में विधानमंडल की बैठक भी होने वाली है, जहां योगी को औपचारिक तौर पर विधानमंडल का नेता चुना जाएगा. जहां बतौर पर्यवेक्षक अमित शाह भी मौजूद होंगें. इससे पहले कल कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह और संगठन मंहामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे.

योगी 2.0 का शपथ ग्रहण कल शाम 4 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जिसकी भव्य तैयारी करीब करीब पूरी हो चुकी है. शपथ ग्रहण समारोह में मेहमानों की हर सुविधा से लेकर सुरक्षा पुख्ता करने तक का इंतजाम किया जा रहा है. सुरक्षा के लिहाज से चाकचौबंद इंतजाम हो रहे हैं, क्योंकि यहां मेहमानों की लिस्ट में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हैं. शपथ ग्रहण समारोह के लिए उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की कई नामचीन हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।

पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा शपथ ग्रहण में कौन-कौन शामिल होंगे? 

  • 12 राज्यों के मुख्यमंत्री
  • 5 राज्यों के उप मुख्यमंत्री
  • योग गुरु बाबा रामदेव
  • प्रमुख मठों और मंदिरों के महंत
  • देश के बड़े उद्योगपति
  • प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता
  • धार्मिक मठ-मंदिरों के साधु-संत

लखनऊ में सजाए जा रहे 130 चौराहे 

25 मार्च को नई सरकार के गठन से पहले प्रदेशभर के मंदिरों में पूजन होगा. साधु-संतों को निमंत्रण के अलावा प्रदेश के कई लेखक, साहित्यकार, बड़े-बडे़ डॉक्टर-इंजीनियर भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद होंगे और इन सबके बैठने के लिए भव्य इंतजाम है. स्टेडियम में 70 से 80 हजार लोग जुट सकते हैं. स्टेडियम के बाहर भी तैयारी और सजावट खूब हो रही है. एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम और बीजेपी ऑफिस तक विशेष रूट पर सजावट होगी. लखनऊ में 130 चौराहे सजाए जा रहे हैं.

Tags: UP NewsUttar PradeshYogi Adityanath Oath Ceremony:Yogi Oath Ceremonyआज दिनभर की ताजा खबरदिनभर की ताजा खबरेंयोगी समाचार
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 2, 2026

Uttar Pradesh के धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में घर बसाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।...

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

by Sadaf Farooqui
June 1, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के अफजलगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान कानून-व्यवस्था, धर्म और सामाजिक...

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

by Sadaf Farooqui
May 30, 2026

Uttar Pradesh सरकार राज्य के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

by Sadaf Farooqui
May 26, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने राजधानी Lucknow में आयोजित ‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ कार्यक्रम में शहर की सफाई व्यवस्था और...

Next Post

भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह स्वच्छ छवि के नेक व ईमानदार जनप्रतिनिधि - मेनका संजय गांधी

Hijab Row: हिजाब मामले पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist