शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मोदी के रिकॉर्ड में योगी आए नंबर वन, महिला सुरक्षा के मामले में यूपी ने मारी बाजी

केंद्र सरकार की 'इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंसेज़' (ITSSO) की जून 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश महिला अपराधों की जांच और निस्तारण के मामले में देश का सबसे अग्रणी राज्य बनकर सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में महिला अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई की दर 98.60 प्रतिशत रही, जो देश के बड़े राज्यों में सर्वोच्च है।

by Gulshan
जून 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
 Yogi Adityanath
Share on FacebookShare on Twitter

 Yogi Adityanath : केंद्र सरकार की ‘इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंसेज़’ (ITSSO) की जून 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश महिला अपराधों की जांच और निस्तारण के मामले में देश का सबसे अग्रणी राज्य बनकर सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में महिला अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई की दर 98.60 प्रतिशत रही, जो देश के बड़े राज्यों में सर्वोच्च है।

महिलाओं से जुड़े अपराधों, खासतौर पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय कार्य किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अप्रैल 2018 से लेकर 3 जून 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर राज्य में 1,22,130 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश में ऐसे मामलों का लंबित अनुपात मात्र 0.20 प्रतिशत है, जो कि प्रभावी कानून व्यवस्था की मिसाल है।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

जुलाई 31, 2026
Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

जुलाई 30, 2026

बड़े राज्यों की तुलना करें तो उत्तर प्रदेश महिला एवं बालिका अपराधों के निस्तारण में पहले स्थान पर है। दिल्ली 97.60 प्रतिशत के साथ दूसरे और हरियाणा 97.20 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दूसरी ओर, कुछ राज्यों में लंबित मामलों की संख्या चिंता का विषय है—जैसे मणिपुर में लंबित दर 65.7 प्रतिशत, तमिलनाडु में 58 प्रतिशत और बिहार में 34.5 प्रतिशत दर्ज की गई है। छोटे राज्यों की श्रेणी में दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव ने 98.80 प्रतिशत की कार्रवाई दर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है।

महिला सुरक्षा बनी योगी सरकार की पहचान

भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महिला सुरक्षा के मामले में न केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश में महिला सुरक्षा की चर्चा होती है, तो उत्तर प्रदेश सरकार को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो संकल्प लिया था, उस पर उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता से काम किया है। यही वजह है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की महिलाओं ने एक बार फिर भाजपा को भारी बहुमत से सत्ता में लाया।

यह भी पढ़ें : सावन से पहले बड़ा बदलाव, अब इस मशहूर शिव मंदिर में इन…

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा उनके लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकार का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए मातृशक्ति का सम्मान केवल नारा नहीं, बल्कि एक व्यवहारिक नीति है। चाहे केंद्र सरकार हो या उत्तर प्रदेश की सरकार, हर स्तर पर महिला मुद्दों को गंभीरता से लिया जाता है। उनका मानना है कि देश को यदि विकसित बनाना है, तो महिलाओं को उनके अधिकार और सम्मान देने की दिशा में ठोस पहल करनी होगी, और भाजपा इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है।

Tags: Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bhadohi Renaming: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जिलों के नाम बदलने का मुद्दा चर्चा में आ गया...

Sawan 2026: सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Sawan 2026: सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Sawan 2026: श्रावण मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ...

CM Yogi Announcement: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, गुरु रविदास जयंती समारोह में CM योगी का बड़ा ऐलान

CM Yogi Announcement: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, गुरु रविदास जयंती समारोह में CM योगी का बड़ा ऐलान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

CM Yogi Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली...

Kanwar Yatra: सीएम योगी ने कहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, कांवड़ मार्गों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Kanwar Yatra Safety First: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों की सुरक्षा तैयारियों...

Next Post
Baghpat

झाडू लगाने के बाद फर्श पर गंदगी देख भड़की बहू, ससुर को पीटने के बाद उठाया खौफनाक कदम

Baghpat

होटल में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति पहुंचा तो दूसरी मंजिल से कूदकर भागी, वीडियो वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist