शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

योगी सरकार की अनोखी पहल, सर्वोदय विद्यालयों में शुरू हुआ श्रमदान अभियान!

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सर्वोदय विद्यालयों और छात्रावासों में प्रत्येक रविवार को श्रमदान अभियान शुरू किया है। इस पहल के अंतर्गत छात्र स्वयं अपने परिसर की सफाई और साज-सज्जा करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग तथा जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

by Gulshan
सितम्बर 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi Government
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Government : उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन को एक नई दिशा देते हुए एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देशन में प्रदेश के सभी जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों और राजकीय छात्रावासों में अब हर रविवार को श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी अपने विद्यालय और छात्रावास परिसर को स्वयं स्वच्छ और सुंदर बनाएं। इस अभियान के ज़रिए छात्रों में अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। साथ ही, बागवानी गतिविधियों को शामिल कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।

RELATED NEWS

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

जुलाई 2, 2026
UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

जून 17, 2026

परिसर की देखभाल और मरम्मत

हर रविवार होने वाले इस श्रमदान कार्यक्रम में छात्र परिसर की सफाई करेंगे, जिसमें फर्नीचर जैसे टूटी हुई मेजें, कुर्सियाँ आदि की मरम्मत शामिल है। इसके अलावा, जल टंकियों, नालियों की सफाई और कचरे के सही निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्य में कोई रुकावट न आए, इसके लिए झाड़ू, फावड़े, बाल्टियाँ, तसले और कूड़ेदान जैसी आवश्यक सामग्रियों की पहले से ही व्यवस्था कर दी गई है।कार्यक्रम के दौरान बागवानी पर भी विशेष बल दिया गया है। पौधों की निराई-गुड़ाई, नए पौधों का रोपण और सूखे पत्तों एवं टहनियों से जैविक खाद बनाने जैसी गतिविधियाँ कराई जाएंगी। इससे छात्रों में हरियाली के प्रति लगाव और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें : लोगों को न्याय दिलाने में संविधान हर तरह से नाकाम…

सदन प्रणाली और डिजिटल निगरानी

विद्यालयों को विभिन्न सदनों में बाँटकर श्रमदान की जिम्मेदारियाँ तय की जाएंगी, जिससे छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन मिलेगा। परिसर को सुंदर बनाने की प्रेरणा के साथ-साथ, कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग भी की जाएगी। श्रमदान से पहले और बाद की तस्वीरें निर्धारित प्रारूप में QR कोड के माध्यम से अपलोड की जाएंगी, जिससे कार्य की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सकेगी और यह स्पष्ट हो सके कि किस स्तर पर कार्य किया गया है। यह कार्यक्रम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देता है, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर भी प्रेरित करता है।

Tags: Yogi Government
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

by Kirtika Tyagi
जुलाई 2, 2026

UP Police Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस विभाग...

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का अपना चुनावी वादा...

UP Education Session 2026

Session 2026-27 : नए शैक्षिक सत्र की तैयारी तेज, छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

UP Education Session 2026-27:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार नए शैक्षिक सत्र 2026-27 को बेहतर ढंग से...

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/पेंशन योजना प्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही...

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Uttar Pradesh सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक लगा...

Next Post
Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

IND vs PAK : ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने एशिपा कप में पाकिस्तान को रगड़ा, भारत ने जीत के साथ कायम रखा ‘दबदबा’

IND vs PAK : ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने एशिपा कप में पाकिस्तान को रगड़ा, भारत ने जीत के साथ कायम रखा ‘दबदबा’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist