Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तराखंड » Rudraprayag News: भुकुंट भैरवनाथ मंदिर में घुसा शख्स, धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर मुकदमा दर्ज

Rudraprayag News: भुकुंट भैरवनाथ मंदिर में घुसा शख्स, धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के भुकुंट भैरवनाथ मंदिर में एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंदिर में घुसकर जूते पहनकर मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ करता हुआ बर्फ हटाकर पैसे ढूंढते दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

by Mayank Yadav
18/12/2024
Rudraprayag

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में भकुंट भैरवनाथ मंदिर के भीतर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति मंदिर में प्रवेश कर बर्फ हटाकर पैसे ढूंढते हुए दिख रहा है। इस व्यक्ति ने मंदिर के पवित्र स्थल पर जूते पहने हुए थे और मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ भी की। मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने इसकी निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना केदारनाथ के कपाट बंद होने के दौरान हुई, जब सामान्यतः कोई भी भक्त वहां नहीं रहता। मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वीडियो में नजर आई अशिष्टता

वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति भुकुंट भैरवनाथ मंदिर के भीतर घुसा और बर्फ को हटाते हुए पैसे ढूंढने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही, व्यक्ति ने जूते पहनकर मंदिर की पवित्र मूर्तियों को छुआ, जो सनातनी परंपरा के खिलाफ है। तीर्थ पुरोहित अंकुर शुक्ला ने कहा कि यह घटना केदारनाथ की धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और मंदिर समिति तथा पुलिस से इस पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार यह वीडियो कुछ समय पहले का है और जो व्यक्ति मूर्तियों से छेड़छाड़ कर रहा वह केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों में लगी गावर कम्पनी का मजदूर हैं। फिलहाल सज्जन कुमार व संबंधित ठेकेदार एव संबंधित कंपनी के कर्मचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। pic.twitter.com/Cggy87CkxM

— bhUpi Panwar (@askbhupi) December 18, 2024

RELATED NEWS

No Content Available

Rudraprayag पुलिस ने शुरू की जांच

Rudraprayag जिले के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के दौरान संभवतः यह व्यक्ति निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों में से हो सकता है। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में संबंधित ठेकेदार और कंपनियों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में पुलिस और आईटीबीपी के जवान मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं।

मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

Rudraprayag पुलिस ने इस घटना को लेकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और गृहभेदन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर का नाम सामने आया है। पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

हिंदू धर्म में भुकुंट भैरवनाथ को केदारनाथ का पहला रावल माना जाता है। उनका मंदिर केदारनाथ धाम से आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के दौरान भुकुंट भैरव की पूजा अनिवार्य मानी जाती है।

यहां पढ़ें: आज लखनऊ में गरजेगी कांग्रेस, योगी सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन, धारा 144 लागू

Related Posts

No Content Available
Next Post
दिल्ली सरकार की नई पहल… ‘संजीवनी स्कीम’ से किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा ?

दिल्ली सरकार की नई पहल... 'संजीवनी स्कीम' से किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा ?

Karan Aujla

Karan Aujla: करण औजला के कॉन्सर्ट मे हुआ हंगामा, विवादों में घिरे करण, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 Dandruff Solution

 Dandruff Solution: सर्दियों में डैंड्रफ से पाए तुरंत छुटकारा, गायब होगी खुजली की समस्या, जानें पक्का इलाज

POPULAR POST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India