गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

फर्जी आर्मी अफसर बन रचाया प्रेमजाल, 25 महिलाओं से 40 लाख की ठगी; वाराणसी में गिरफ्तार

वाराणसी में सेना का फर्जी अफसर बनकर 25 महिलाओं को ठगने वाला दयाली उप्पल गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं से 40 लाख रुपये ठगे और तीन से फर्जी शादियां भी की थीं।

by Mayank Yadav
जुलाई 14, 2025
in Latest News, वाराणसी
Varanasi
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी में पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो पिछले छह सालों से सेना का अधिकारी बनकर महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। आरोपी की पहचान दयाली उप्पल के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के पेडापल्ली जिले का निवासी है। उसने मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए अब तक 25 से अधिक महिलाओं से संपर्क किया और करीब 40 लाख रुपये की ठगी की। Varanasi पुलिस ने उसके पास से आर्मी की वर्दी, फर्जी नेमप्लेट, नकली पहचान पत्र और एक पिस्तौल बरामद की है। आरोपी ने तीन महिलाओं से शादी भी की थी। चंदौली की एक बैंक अफसर की शिकायत पर यह खुलासा हुआ, जिससे वह पांच साल पहले शादी कर चुका था।

मैट्रिमोनियल साइट बना ठगी का अड्डा

दयाली उप्पल नामक यह शातिर ठग मैट्रिमोनियल साइट्स पर आर्मी अफसर के रूप में फर्जी प्रोफाइल बनाता था। वह खुद को मेजर अमित या मेजर जोसेफ बताकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाता और फिर शादी या रिश्ते के नाम पर मोटी रकम ऐंठता। Varanasi की एक बैंक अफसर भी उसकी चालबाज़ियों का शिकार बनी, जिसने शादी के रजिस्ट्रेशन की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। महिला को शक हुआ और जब जांच करवाई तो असलियत सामने आई। पुलिस को शिकायत मिलते ही उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED NEWS

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

जनवरी 25, 2026

फर्जी पहचान से तीन शादियां, 40 लाख की ठगी

दयाली ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पिछले छह वर्षों से यह खेल खेल रहा था और आर्मी, एनआईए, जम्मू-कश्मीर पुलिस जैसे सुरक्षा एजेंसियों के नकली पहचान पत्र खुद ही इंटरनेट से फोटो निकालकर बना लेता था। अब तक वह 25 से ज्यादा महिलाओं से संपर्क में रहा और करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से सेना की वर्दी, मेडल, नकली पिस्टल, फर्जी नेम प्लेट और दस्तावेज बरामद किए हैं। उसने तीन महिलाओं से फर्जी शादियां भी की थीं।

छह राज्यों में फैला था जाल

दयाली उप्पल ने बताया कि वह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से संपर्क में रहा। उसका तरीका बेहद सुनियोजित था—पहले प्रेमजाल, फिर भरोसा और अंत में आर्थिक शोषण। जब शिकायतकर्ता बैंक अफसर काम पर होती, तो वह दूसरी महिलाओं से बातचीत करता और पैसे ऐंठने का सिलसिला जारी रखता। उसने यह भी बताया कि एक नकली पिस्तौल खरीदी ताकि उसके आर्मी अफसर होने पर कोई शक न करे।

जालसाजी के उपकरण जब्त, जांच जारी

Varanasi पुलिस ने आरोपी के पास से नकली पहचान पत्र छापने वाले प्रिंटिंग पेपर, कंप्यूटर सामग्री और मोबाइल डेटा भी जब्त किया है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (क्राइम) सरवनन थंगमणि ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और अन्य पीड़ित महिलाओं की तलाश भी की जा रही है। पुलिस साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से उसके बैंक ट्रांजेक्शन्स और कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है, ताकि सभी पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Radhika Yadav case:: बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह बोलीं- मुझसे या मेरे परिवार से कोई संपर्क न करे, मैं इंटरव्यू नहीं दूंगी

Tags: Varanasi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Next Post
केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

सपा विधायक नसीम सोलंकी की कुछ ऐसी है कहानी, सीएम योगी की मौजूदगी में सुनाई अद्भुत शायरी

सपा विधायक नसीम सोलंकी की कुछ ऐसी है कहानी, सीएम योगी की मौजूदगी में सुनाई अद्भुत शायरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist