गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Varanasi: साईं मूर्ति हटाने का विवाद, वाराणसी पुलिस ने अजय शर्मा को किया गिरफ्तार

वाराणसी के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले एक कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को पुलिस ने बुधवार देर रात हिरासत में ले लिया।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 3, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
Varanasi
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: वाराणसी के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले एक कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को पुलिस ने बुधवार देर रात हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने गुरुवार को बताया कि ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

साईं भक्तों ने जाहिर की नाराजगी 

अजय शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वह अब तक 14 मंदिरों, जिनमें लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर भी शामिल है, से साईं बाबा की मूर्तियां हटा चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी। इस घटना के बाद, साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने एक बैठक कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

RELATED NEWS

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

जनवरी 25, 2026

मंदिर के प्रबंधक ने क्या बताया?

श्री साईं मंदिर (Varanasi) के प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है। श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाए जाने की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया से मिली।

यह भी पढ़े: भयंकर पटाखा फैक्ट्री धमाके से 3 की मौत, 2 बच्चे लापता, 8 घर हुए तबाह

अजय शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने सुझाव दिया कि अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने पर आपत्ति है, तो वे इसे सौंप सकते हैं, लेकिन उसका अपमान न करें। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अजय शर्मा को रात करीब 2 बजे हिरासत में लिया गया था। माना जा रहा है कि शर्मा की अगुवाई में यह घटना हुई, और जैसे ही मामला तूल पकड़ने लगा, पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अब कुछ और लोगों की तलाश में जुटी है।

Tags: Sai Mandir VivadVaranasi
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Next Post
Delhi

Delhi Doctor Murder : मरीज़ बनकर आए और ले ली जान, दिल्ली के अस्पताल में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

Flipcart-amazon

Flipkart-Amazon Sale में गलत सामान हुआ डिलीवर? ऐसे करें शिकायत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist