मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

देवताओं की दीपावली पर मां गंगा ने पहना दीपों का माला, सबको लुभा रहा 51 हजार दीपों से लिखा ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा

Dev Deepawali 2024: वाराणसी में मां गंगा ने पहना दीपों का चंद्रहार, उपराष्ट्रपति ने किया नमो घाट का लोकार्पण, मौजूद रहे सीएम योगी आदित्यनाथ।

by Digital Desk
नवम्बर 15, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
Varanasi Dev Deepawali
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी ऑनलाइन डेस्क। पूरे देश में देव दीपावली (Varanasi Dev Deepawali) का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अयोध्या से लेकर कानपुर में भक्त भोर पहर गंगा के घाटों पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर पुण्ण कमाया। कुछ ऐसा ही नजरा वाराणसी में भी देखन को मिला। देव दीपावली महोत्सव में हजारों दीप गंगा के घाटों पर जलाए गए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नमो घाट का लोकार्पण किया। इस दौरान हर- हर महादेव का जयकारे की गूंज से पूरा इलाका सराबोर हो गया। काशी के बबुआ पांडेय घाट पर 51 हजार दीयों से बंटेंगे तो कंटेगा का नारा सबको लुभा रहा था।

कुछ इस तरह से बोले उपराष्ट्रपति

देव दीपावली (Varanasi Dev Deepawali) के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे। राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने नमो घाट को जनता को समर्पित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज वह पल हमारे जीवन में आया है, जिसकी कल्पना मैंने कभी नहीं की थी। ये बहुत बड़ा दायित्व था। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैंने सीएम योगी से बोला ये दुनिया का सबसे बड़ा घाट है। उन्होंने कहा भारत के अलावा घाट है कहां। इस पर उन्होंने नमो पार्वती पतये, हर – हर महादेव का जयकारा लगाया।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

लुभा रहा 75 फीट ऊंचा नमस्ते स्कल्पचर

विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले खुबसूरत नमो घाट (Varanasi Dev Deepawali) में उदयागामी भगवान भास्कर का अभिवादन करता नमो घाट का 75 फीट ऊंचा नमस्ते स्कल्पचर पर्यटकों को लुभा रहा है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में पहुंचे भक्त गंगा घाटों पर दीप महोत्सव का आनंद उठा रहे हैं। गायघाट पर आकर्षक सजावट रही। यहां लोगों की भीड़ जुट गई। दीपों की श्रृंखला बनाकर लोग उसमें घी और तेल डाल रहे थे। घाट पर भगवान शिव की प्रतिमा के साथ देवी-देवताओं की अन्य मूर्तियां लोगों को लुभा रही थीं।

लोगों का जमघट

काशी की देव दीपावली (Varanasi Dev Deepawali) देखने के लिए घाटों से लेकर कुंड, तालाब और मंदिरों में लोगों का जमघट लगा है। विश्वनाथ धाम में बनाई गई रंगोली और यहां का सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। लोग दीये जलाने के साथ ही आकर्षक नजारे को निहारने के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। विश्वनाथ धाम में बनाई गई रंगोली और यहां का सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। घाट पर भगवान शिव की प्रतिमा के साथ देवी-देवताओं की अन्य मूर्तियां लोगों को लुभा रही थीं। वहीं नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी, दो घंटे देरी के बाद दूसरी फ्लाइट से लौटे दिल्ली

‘बंटोगे तो कटोगे’ भी बना आकर्षण का केंद्र

इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ भी काशी के बबुआ पांडेय घाट पर खास अंदाज में लिखा गया है। स्थानीय निवासी सुनील उपाध्याय ने बताया कि, यह बबुआ पांडेय घाट है। मैं यहां अपने दोस्तों संग मिलकर इस दीप समारोह का आयोलन किया है। हम लोग सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं। हमारे सबसे बड़े पर्वों में से एक है देव दीपावली। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन देवता काशी पधारते हैं। उनके स्वागत में हम लोग दीप जलाते हैं।

51000 दीपों का इस्तेमाल

सुनील उपाध्याय ने कहा, हमारे सीएम योगी भी सनातन धर्म के बड़े अनुयायी हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि बंटोगे तो कटोगे। उन्हीं के इस बयान से हम देश विदेश के सैलानियों को संदेश देना चाहते हैं। हम सबको काशी की धरती से संदेश देना चाहते हैं कि बंटोगे तो कटोगे, इसलिए हमें एक होकर रहना है। इस स्लोगन को लिखने के लिए करीब 51000 दीपों का हम लोगों ने इस्तेमाल किया है। जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंच रहे हैं।

उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि

बता दें कि वाराणसी (Varanasi Dev Deepawali) में शुक्रवार को मनाई जाने वाली देव दीपावली के अवसर पर सभी 84 घाटों को 17 लाख दीयों से रोशन किया गया है। इस बार घाटों पर सजाए जाने वाले दीये महिला सशक्तिकरण को समर्पित किए गए हैं और काशी के घाटों पर दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि भी दी गई है। वहीं घाटों से लेकर शहर तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। इसी क्रम में रीवा कोठी की छत पर मौजूद एटीएस की टीम पल- पल की गतिविधियों पर दूरबीन से नजर रख रही है। पुलिस प्रशासन के लोग भी सादी वर्दी में चहलकदमी कर रहे थे।

Tags: CM Yogi AdityanathDev Deepawali 2024Varanasi
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Health Update

आंवला एक संपूर्ण औषधि, सर्दियों में इसके सेवन से होते हैं अतबुद्ध लाभ

Kanpur

Kanpur News : मिलिए ‘राजा भैया’ से, जिसने राटविलर नस्ल के खूंखार कुत्ते से युवक को कटवाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist