बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Varanasi: विंध्याचल दर्शन के बाद घर लौट रहा था परिवार, तेज रफ्तार कार डंफर में घुसी, चार की मौत

वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर बिहड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार खड़े डंपर से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। परिवार विंध्याचल दर्शन कर लौट रहा था। हादसे में एक 12 वर्षीय बालक बाल-बाल बचा, जबकि मुख्यमंत्री योगी ने शोक जताया है।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 10, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
Varanasi
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

जनवरी 25, 2026
Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जनवरी 7, 2026

Varanasi: गुरुवार सुबह वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिर्जामुराद इलाके में बिहड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक युवक शामिल हैं, जबकि कार में सवार 12 वर्षीय बालक शिवांश पांडेय चमत्कारिक रूप से इस हादसे में बच गया। मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के समुचित इलाज और मौके पर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

दर्शन पूजन के बाद घर लौट रहा था परिवार

Varanasi के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बजरंग कॉलोनी निवासी दीपक कुमार (35) अपने परिवार के साथ विन्ध्याचल दर्शन-पूजन के लिए गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी दीपमाला पांडेय (32), सास फूल देवी (55), एक अन्य महिला और 12 वर्षीय बेटा शिवांश थे। दर्शन के बाद परिवार सुबह-सुबह कार से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार बिहड़ा गांव के पास पहुंची, अचानक खड़ी डंपर से जा टकराई।

चार लोगों की मौके पर ही मौत

इस हादसे में कार में सवार दीपक कुमार, उनकी पत्नी दीपमाला, सास फूल देवी और साथ बैठी अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मिर्जामुराद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। बालक शिवांश को केवल मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जैसे ही घटना की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे, पूरे माहौल में शोक की लहर दौड़ गई।

आंसुओं से विदा: टेनिस का महानायक राफेल नडाल ने कहा अलविदा, प्रशंसकों में शोक

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस Varanasi भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वे तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को तेज करें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि घायल बालक का उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए ताकि उसे पूरी तरह से स्वस्थ किया जा सके।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से खड़े वाहनों की खतरनाक स्थिति को उजागर कर दिया है।

Tags: VaranasiVaranasi-Prayagraj
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Varanasi Range WhatsApp Bot

यूपी पुलिस का ‘डिजिटल प्रहार’: अब बिना नाम बताए वॉट्सऐप से फंसाएं अपराधी!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 21, 2025

Varanasi Range WhatsApp Bot: वाराणसी पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेते हुए उत्तर प्रदेश...

Next Post
Hardoi

शराब के नशे में बेटा बना हैवान, ईंट से कुचला पिता का सिर, फिर हुआ गायब

Asim Arun

टाटा सफारी पर बीएमडब्लू की चुनौती? जानिए रतन टाटा ने एसपीजी ऑफिसर को क्या बताया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist