रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

340 पाउंड की मां ने 5 मिनट तक बच्चे पर बैठकर ली जान, हुई 6 साल की सजा

यह हादसा अप्रैल 2023 का है, जब पुलिस को कॉल कर के घर बुलाया गया था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, उन्होंने देखा कि लड़का सांस नहीं ले पा रहा था और उसकी पल्स भी नहीं थी।

by Gulshan
मार्च 11, 2025
in Latest News, वायरल खबर
Viral News
Share on FacebookShare on Twitter

Viral News : इंडियाना के वालपराइसो से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 साल के बच्चे, डकोटा लेवी स्टीवंस की मौत हो गई। इस घटना का कारण यह था कि उसकी 340 पाउंड (154 किलो) वजनी मां, जेनिफर ली विल्सन, ने लगभग 5 मिनट तक बच्चे के ऊपर बैठकर उसकी जान ले ली।

जेनिफर ली विल्सन ने दावा किया कि वह बच्चे के ऊपर इसलिए बैठी थी क्योंकि उसे लगता था कि बच्चा नाटक कर रहा है। लेकिन इस घटना के बाद 48 वर्षीय जेनिफर को लापरवाही से हत्या का दोषी ठहराया गया और उसे 6 साल की सजा सुनाई गई, जिसमें से एक साल की सजा उसे प्रोबेशन पर पूरी करनी होगी।

RELATED NEWS

Youtubers Wife Dispute: 5 महीने की प्रेग्नेंसी में किया परेशान, रितिका ने चीटिंग के सबूत दिखाने का दिया चैलेंज

Youtubers Wife Dispute: 5 महीने की प्रेग्नेंसी में किया परेशान, रितिका ने चीटिंग के सबूत दिखाने का दिया चैलेंज

अगस्त 2, 2026
Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

जुलाई 17, 2026

अस्पताल ले जाते समय मौत

यह दुखद हादसा 25 अप्रैल, 2023 को हुआ, जब पुलिस को कॉल करके इंडियाना के एक घर में बुलाया गया। जैसे ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, उन्हें देखा कि डकोटा सांस नहीं ले पा रहा था और उसकी पल्स नहीं मिल रही थी। पुलिस ने बच्चे को होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि बच्चे के गर्दन और छाती पर चोटों के निशान थे।

जेनिफर का आया बयान 

जांच के दौरान, जेनिफर ने अधिकारियों को बताया कि डकोटा घर से भाग गया था और उसे पड़ोसी के घर से वापस लाया गया था। उसने यह भी कहा कि बच्चे ने घर लौटने के बाद बुरा व्यवहार किया, और वह लगातार इस बात पर जोर दे रहा था कि वह वहां से जा रहा है। जेनिफर ने यह भी स्वीकार किया कि उसने बच्चे के ऊपर लगभग 5 मिनट तक बैठकर उसे दबाया। जब बच्चे ने हिलना बंद किया, तो उसे लगा कि वह सिर्फ नाटक कर रहा है। बाद में, जब बच्चे की आंखें पीली होती दिखीं, तो उसने सीपीआर देना शुरू किया और 911 पर कॉल किया।

कोर्ट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर ने दावा किया कि वह सिर्फ बच्चे को भागने से रोकना चाहती थी, लेकिन अटॉप्सी रिपोर्ट ने मौत का कारण “यांत्रिक श्वासावरोध” (mechanical asphyxia) बताया। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि बच्चे को गंभीर आंतरिक चोटें लगी थीं, जिनमें लीवर और फेफड़ों से रक्तस्राव शामिल था। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, डकोटा का वजन केवल 91 पाउंड (41.27 किलो) था और उसकी लंबाई 4’10” थी, जबकि जेनिफर का वजन 340 पाउंड (154 किलो) और लंबाई 4’11” थी।

यह भी पढ़ें : IndusInd Bank के शेयर में बड़ी गिरावट! निवेशकों को तगड़ा झटका, सामने आई वजह…

एक पड़ोसी ने अधिकारियों को बताया कि मेडिकल इमरजेंसी से पहले डकोटा उसके घर भागकर आया था और उससे गोद लेने के लिए कहा था, क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे मारा था। हालांकि, उसके चेहरे पर कोई चोट के निशान नहीं थे। कुछ समय बाद, डकोटा के पिता उसे लेकर वापस घर आ गए थे। इस दिल दहला देने वाली घटना ने यह सवाल खड़ा किया है कि बच्चों के प्रति माता-पिता की जिम्मेदारी और देखभाल कितनी महत्वपूर्ण होती है, और ऐसी लापरवाही कितनी घातक हो सकती है।

Tags: Viral News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Youtubers Wife Dispute: 5 महीने की प्रेग्नेंसी में किया परेशान, रितिका ने चीटिंग के सबूत दिखाने का दिया चैलेंज

Youtubers Wife Dispute: 5 महीने की प्रेग्नेंसी में किया परेशान, रितिका ने चीटिंग के सबूत दिखाने का दिया चैलेंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Dispute Escalates: यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल तथा उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहा विवाद अब...

Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Viral Exam Answer Sheet: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छात्र की उत्तर पुस्तिका का वीडियो तेजी से वायरल हो...

Japan Snake Restaurant

Japan Snake Restaurant: रोमांच और अलग तरह का अनुभव, अनोखा रेस्त्रां, जहां खाने के साथ टेबल पर जिंदा सांप भी रखे जाते हैं

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Japan Snake Restaurant : दुनिया में ऐसे कई रेस्त्रां हैं, जो अपने अलग और अनोखे अंदाज की वजह से मशहूर...

Lunch Break Policy: ऑफिस के लंच ब्रेक पर सख्ती वाला नोटिस वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Lunch Break Policy: ऑफिस के लंच ब्रेक पर सख्ती वाला नोटिस वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑफिस के एक कथित नोटिस की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने वर्कप्लेस...

Auraiya girl snake skin escape drama

Nagin Drama: सांप की केंचुली छोड़ गायब हुई युवती, क्यों रचा नागिन वाला खेल, पुलिस जांच में खुली पूरी फिल्मी कहानी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

Nagin Drama In Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक...

Next Post
Meerut News

यूपी के इस गांव में नुकीले औज़ारों वाली अनोखी होली, शरीर को बेधते है युवा

कौन है असलम, जिसके इशारे पर BLA ने ट्रेन को किया हाईजेक, यात्रियों के बंधक बनाए जाने से PAK में मचा कोहराम

कौन है असलम, जिसके इशारे पर BLA ने ट्रेन को किया हाईजेक, यात्रियों के बंधक बनाए जाने से PAK में मचा कोहराम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist