Weather Report : उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आसपास के जिलों में रोजाना दिन और रात दोनों समय ही इतनी गर्मी होती है कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गर्माती गर्मी मे 26 मई के रविवार को तपती दोपहर में गर्म हवा के झपटे ने सड़कों पर चलना मुश्किल बना दिया था। और तो और अब रात के समय भी वातावरण में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि सहना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने सूचना दी है कि सोमवार 27 मई को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। और मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार 28 मई से कुछ राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : थर्मामीटर का पारा ले सकता है आपकी जान, आखिर क्यों है ये खतरनाक ?
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में रविवार को सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री था। वहीं रात के समय भी, तापमान उसी अवधि में रहा, जो कि 31.1 डिग्री सेल्सियस तक था। 18 मई को लखनऊ में दिन का तापमान 44.2 डिग्री था। इसके साथ ही पश्चिमी मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवा ने लू की स्थिति पैदा की है। लखनऊ में अभी तक कोई भी दिन गर्मी नहीं हुई है। लू हो सकता है अगर तापमान आगे बढ़ता है। और अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 47.68 दर्ज किया गया था। और मौसम विभाग के अनुसार सपूरे हफ्ते भी तापमान में 50 डिग्री से तापमान नीचे गिरने के कहीं भी आसार नज़र नहीं आ रहे हैं।