भारत को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World 2022) मिल गई है. 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ था. जिसमें एक शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने ताज अपने नाम किया. कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विनर घोषित की गईं. वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 में फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान ने सेकेंड रनरअप का ताज अपने नाम किया.
31 फाइनिस्ट को सिनी ने दी मात
हमेशा की तरह इस बार भी मिस इंडिया वर्ल्ड की प्रतियोगिता शानदार रही. इस बार इस प्रतियोगिता में 31 हसीनाओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. अगल-अगल राज्यों की विजेता मॉडल मैदान कड़ा मुकाबला करती दिखाई दीं.
उन्होंने रैंप पर अपने यूनिक अंदाज से खूब धमाल मचाया. इस पूरे शो के दौरान कुछ मॉडल्स ने सबका ध्यान अपनी और खूब आकर्षित किया, जिसमें झारखंड की रिया तिर्की का नाम सबसे ऊपर है, लेकिन जब मिस इंडिया 2022 का ताज की बारी आई तो ये क्राउन सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया.
कौन हैं सिनी शेट्टी
मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी महज 21 साल की हैं. वह अभी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं. सिनी डांस की बहुत शौकीन हैं,इतना ही नहीं उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था.
रेड कार्पेट पर सेलेब्स ने बिखेरा जलवा
मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. इवेंट में हर किसी की नजरें उन पर थम गईं थी. बॉलीवुड हसीनाएं अपने लाजबाव लुक्स से कहर ढा रही थीं. इस इवेंट में गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांसपेरेंट गाउन में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया भी पीच गोल्डन कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं.
कौन है सिनी शेट्टी? मिस इंडिया बनी 21 साल की सिनी शेट्टी हैं कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन उन्होंने कर्नाटक में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम किया और अभी वो चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं।
मिस इंडिया से पहले जीत चुकी हैं एक और खिताब: पढ़ाई के अलावा सिनी को कला के क्षेत्र में भी रुचि रही है। सिनी इससे पहले मिस टैलेंट का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरु कर दिया था। सिनी एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं और 14 साल की उम्र से स्टेज शोज कर रही हैं।
प्रिंयका चोपड़ा को मानती हैं आइडल : एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि वो प्रियंका चोपड़ा की बहुंत बड़ी फैन हैं। प्रियंका ने एक बार कहा था कि किसी को भी एक गिलास में सिकुड़कर नहीं बैठना चाहिए,बल्कि उस गिलास की दीवार को तोड़कर बाहर निकलना चाहिए। ये बात सिनी को हमेशा याद रहती है।
खास लोगों के साथ वैकेशन पर जाना चाहती है सिनी: मिस इंडिया बनने के बाद ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि वो अपने जीवन से जुड़े कुछ खास लोगों के साथ वैकेशन पर जाना चाहती हैं।