नई दिल्ली: इन दिनों स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, काफी दिलचस्प मोड पर चल रहा है। इस सीरियल की कहानी फिलहाल अभीर की कस्टडी को लेकर घूमती हुई नज़र आ रही है। अभीर की कस्टडी को लेकर अक्षरा और अभिमन्यु दोनों ही पजेसिव होते दिखाई दे रहे हैं।
सीरियल के आने वाले एपिसोडस में रूही अभिमन्यु से ये पूछती हुई नज़र आती है कि “क्या अभीर आज भी बिड़ला हाउस आने वाला है। रूही के इस सवाल पर अभिमन्यु रूही को ये विश्वास दिलाते हुए कहता नज़र आता है, जब तक रूही अभीर के आने से कंफर्टेबल नहीं हो जाती। तब तक अभीर बिड़ला हाउस नहीं आएगा।
अभिमन्यु की इस बात को सुनकर रूही उसे गले से लगाते हुए दिखाई देती हैं। अब आने वाले एपिसोड में ये देखना होगा कि क्या अक्षरा अभिमन्यु के सामने हार मानेगी या फिर एक मां की जीत होगी। ये तो आने वाला एपिसोड ही बता पाएगा।