नई दिल्ली: Bollywood एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले कुछ दिनों से ख़बरों में बनी हुई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ उनके रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं कि परिणीति और राघव चड्ढा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
खबरें हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों को पहली बार मुंबई के एक होटल के बाहर देखा गया था, जिसके बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था। इसके बाद ये ख़बरें तेजी से फैलने लगी थी कि दोनों एक दूसरे को गुप-चुप डेट कर रहे हैं।
बता दें, कि परिणीति चोपड़ा शादी और अफेयर की बातों पर खामोश हैं, लेकिन राघव चड्ढा इस पर कमेंट करते रहते हैं। ऐसे में फैंस सोच रहे हैं कि क्या ये दोनों शादी करने जा रहे हैं या इनके अफेयर की सिर्फ अफवाहें हैं। ऐसे में एक बार फिर राघव चड्ढा ने शादी के सवाल पर कमेंट किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बारे में पूछे जाने पर राघव चड्ढा ने कहा, ”आपको जश्न मनाने का मौका मिलेगा।” इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही इन दोनों के रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंनसमेंट हो सकती है।