Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बिजनेस

Share Market Warning: शेयर बाजार में तेजी के बाद खतरे की घंटी , जेफरीज रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

शेयर बाजार में हाल की तेजी के बीच जेफरीज की रिपोर्ट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बड़े विदेशी फंड्स भारत के बाजार में कम निवेश कर रहे हैं।

by Kirtika Tyagi
June 17, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on Twitter

Jefferies Market Warning: पीस डील की खबर के बाद भले ही भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली और पिछले तीन कारोबारी दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 4 प्रतिशत तक बढ़े हैं, लेकिन यह तेजी ज्यादा समय तक टिकेगी या नहीं, इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की एक नई रिपोर्ट ने बाजार में हलचल पैदा कर दी है। रिपोर्ट में करीब 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश को लेकर बड़ी बात कही गई है। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की लगातार बिकवाली के बाद भी भारतीय बाजार को घरेलू निवेशकों का सहारा मिल रहा है, लेकिन जेफरीज की रिपोर्ट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

विदेशी फंड्स का बदला रुख

जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया के कई बड़े फंड्स जो उभरते बाजारों पर नजर रखते हैं, वे इस समय भारत के शेयर बाजार को लेकर कम उत्साहित हैं. इन फंड्स ने भारतीय बाजार में अपने निवेश को बेंचमार्क के मुकाबले कम कर रखा है. इसे बाजार की भाषा में ‘अंडरवेट’ स्थिति कहा जाता है।

RELATED NEWS

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

June 9, 2026
Share Market में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त जानिए किन शेयरों में तेजी और किन में हुई गिरावट

Share Market में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त जानिए किन शेयरों में तेजी और किन में हुई गिरावट

March 25, 2025

70 बड़े फंड्स का किया अध्ययन

जेफरीज ने मार्च 2026 तक के आंकड़ों के आधार पर दुनिया के 70 बड़े इमर्जिंग मार्केट फंड्स के पोर्टफोलियो का अध्ययन किया. इन सभी फंड्स के पास करीब 320 बिलियन डॉलर यानी लगभग 30 लाख करोड़ रुपये की बड़ी पूंजी है। रिपोर्ट के अनुसार, इन बड़े फंड्स में से करीब 61 प्रतिशत विदेशी निवेशक भारत को लेकर अंडरवेट स्थिति में हैं। इसका मतलब है कि ये निवेशक भारतीय शेयर बाजार में उतना पैसा नहीं लगा रहे हैं, जितना आमतौर पर उनके बेंचमार्क इंडेक्स के हिसाब से होना चाहिए

10 साल का बदला ट्रेंड

अगर पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों को देखें तो विदेशी फंड्स भारत के बाजार को लेकर ज्यादातर समय ओवरवेट रहे हैं। यानी वे बेंचमार्क के मुकाबले भारतीय बाजार में ज्यादा निवेश रखते थे. आमतौर पर यह निवेश 2 से 3 प्रतिशत अंक ज्यादा रहता था।

निवेशकों की बढ़ी चिंता

अब स्थिति बदलती हुई नजर आ रही है. विदेशी निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ना भारतीय बाजार के लिए चिंता का विषय बन सकता है। हालांकि घरेलू निवेशक बाजार को संभालने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन विदेशी फंड्स की रणनीति आने वाले समय में बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकती है।

बाजार पर रहेगी नजर

जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में विदेशी निवेशकों की गतिविधियां शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी, अगर विदेशी फंड्स का रुख फिर से सकारात्मक होता है तो बाजार को मजबूती मिल सकती है, लेकिन लगातार बिकवाली दबाव बढ़ा सकती है।

Tags: Jefferies ReportShare Market news
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और...

Share Market में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त जानिए किन शेयरों में तेजी और किन में हुई गिरावट

Share Market में उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त जानिए किन शेयरों में तेजी और किन में हुई गिरावट

by SYED BUSHRA
March 25, 2025

Share Market Performance Today : आज, 25 मार्च 2025 को, शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स...

Share Market News

10 दिन बाद मार्केट में लौटी तेजी, Sensex में 740 का उछला, निवेशकों की कमाई में हुई लाखों-करोड़ों की बढ़ोतरी

by Gulshan
March 5, 2025

Share Market News : शेयर बाजार में लगातार 10 दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी का रुख दिखा। बुधवार...

Share Market

Share Market: महीने के आखिरी दिन, सेंसेक्स-निफ्टी खुला, निवेशकों पर बरसे 1.75 लाख करोड़

by Mayank Yadav
August 30, 2024

Share Market: पहली तिमाही के आर्थिक आंकड़ों से पहले और महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू Share Market...

Share Market

Share Market : चारों खाने खुलते ही चित्त, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा गिरा, वैश्विक दबाव में बिखरा बाजार

by Mayank Yadav
August 2, 2024

Share Market : एक दिन पहले नया इतिहास रचने के बाद आज शुक्रवार को घरेलू Share Market में खुलते ही...

Next Post
Basti Crime News:बच्चों को काला-कलूटा कहने पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला की चाकू मारकर हत्या

Basti Crime News:बच्चों को काला-कलूटा कहने पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला की चाकू मारकर हत्या

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist