Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राजनीति

Will Controversy: कथित वसीयत को लेकर उठे सवाल, बेटियों के नाम बताई गई पूरी संपत्ति क्या अर्पिता को नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी

प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी कथित वसीयत को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने अपनी संपत्ति बेटियों के नाम कर दी थी। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 16, 2026
in राजनीति
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद हर कोई सदमे में है। 38 साल की उम्र में उनके अचानक चले जाने से परिवार और समर्थकों के बीच दुख का माहौल बना हुआ है।

इसी बीच अब उनकी कथित वसीयत को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रतीक यादव ने काफी पहले अपनी संपत्ति अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी। वहीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव का कथित वसीयत में जिक्र नहीं होने की बात भी कही जा रही है।

RELATED NEWS

Asthi Visarjan: हरिद्वार में होगा प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन , स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज कराएंगे पूजा-पाठ

Asthi Visarjan: हरिद्वार में होगा प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन , स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज कराएंगे पूजा-पाठ

May 16, 2026
प्रतीक यादव निधन मामला, पुराना सोशल मीडिया पोस्ट फिर चर्चा में, पारिवारिक संबंध को लेकर उठ रहे सवाल

प्रतीक यादव निधन मामला, पुराना सोशल मीडिया पोस्ट फिर चर्चा में, पारिवारिक संबंध को लेकर उठ रहे सवाल

May 14, 2026

बेटियों के नाम बताई गई संपत्ति

रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित वसीयत में लिखा गया है कि प्रतीक यादव की पूरी संपत्ति सिर्फ उनकी दोनों बेटियों को दी जाएगी। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि बड़ी बेटी को 25 से 27 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही संपत्ति बेचने या इस्तेमाल करने का अधिकार मिलेगा। हालांकि अब तक इस वसीयत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार की तरफ से भी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

रिश्तों को लेकर फिर उठे सवाल

कथित वसीयत की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर सबकुछ ठीक था तो फिर पत्नी को वसीयत में हिस्सा क्यों नहीं दिया गया। कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि हो सकता है प्रतीक यादव ने अपनी बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ऐसा फैसला लिया हो। हालांकि सच क्या है, इसे लेकर अभी तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

जनवरी में सामने आया था विवाद

दरअसल, इसी साल जनवरी में भी प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर प्रतीक यादव की तरफ से कुछ पोस्ट शेयर की गई थीं, जिनमें उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। एक पोस्ट में उन्होंने अपर्णा यादव को “फैमिली डेस्ट्रॉयर” तक कहा था। उन्होंने लिखा था कि उनका घर टूट गया है और वह तलाक लेने की सोच रहे हैं। इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

हालांकि दो दिन बाद ही प्रतीक यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनके और अपर्णा यादव के बीच का विवाद खत्म हो गया है और अब सबकुछ ठीक है।

संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक यादव की निजी संपत्ति करीब 5.5 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनका कारोबार रियल एस्टेट और फिटनेस सेक्टर से जुड़ा था।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनके पास करोड़ों रुपये की लग्जरी कारें थीं। वहीं अपर्णा यादव के चुनावी हलफनामे के अनुसार, दोनों की कुल घोषित संपत्ति करीब 23 करोड़ रुपये बताई गई थी।

परिवार की ओर से नहीं आया बयान

फिलहाल इस पूरे मामले पर यादव परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कथित वसीयत को लेकर भी अभी तक सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं जरूर चल रही हैं।

Continue Reading
Tags: aparna yadavPrateek Yadav
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Asthi Visarjan: हरिद्वार में होगा प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन , स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज कराएंगे पूजा-पाठ

Asthi Visarjan: हरिद्वार में होगा प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन , स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज कराएंगे पूजा-पाठ

by SYED BUSHRA
May 16, 2026

Asthi Visarjan: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे...

प्रतीक यादव निधन मामला, पुराना सोशल मीडिया पोस्ट फिर चर्चा में, पारिवारिक संबंध को लेकर उठ रहे सवाल

प्रतीक यादव निधन मामला, पुराना सोशल मीडिया पोस्ट फिर चर्चा में, पारिवारिक संबंध को लेकर उठ रहे सवाल

by Kirtika Tyagi
May 14, 2026

Prateek Death Case:उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर ने सभी को हैरान कर दिया। मुलायम सिंह यादव...

Prateek Yadav Last Rites

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, भैंसा कुंड घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई ,ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

by SYED BUSHRA
May 14, 2026

Prateek Yadav Last Rites:समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक...

Hindu Cremation Rituals

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के बाद चर्चा में दाह संस्कार की परंपरा, जानिए हिंदू धर्म में क्यों है इसका विशेष महत्व

by SYED BUSHRA
May 14, 2026

Hindu Cremation Rituals:समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के भैंसा कुंड...

Prateek Yadav Cremation

Prateek Yadav Cremation:लखनऊ में आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार,पत्नी अपर्णा यादव ने दी जानकारी ,जानिए स्थान और समय

by SYED BUSHRA
May 14, 2026

Prateek Yadav Cremation News:समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे प्रतीक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist