Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राजनीति

Election Schedule Announced: राज्यसभा चुनाव का ऐलान, किस राज्य में कितनी सीटें पर होंगे चुनाव, कब होगा मतदान

चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। मतदान 18 जून 2026 को होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून तय की गई है। राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं।

by SYED BUSHRA
May 22, 2026
in राजनीति
Share on FacebookShare on Twitter

Rajya Sabha Election Schedule Announced: देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन सीटों पर मतदान 18 जून 2026 को कराया जाएगा। इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती भी शुरू होगी। चुनाव की तारीख सामने आने के बाद राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है।

जून-जुलाई में खत्म हो रहा कार्यकाल

चुनाव आयोग के अनुसार, जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जून और जुलाई 2026 में पूरा हो रहा है, उनकी सीटों पर नए चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 1 जून 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून तय की गई है।

RELATED NEWS

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

February 19, 2026
Akhilesh Yadav Election Commission Row

Election Commission पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, किस पर लगाया SIR में मतदाताओं के फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

February 4, 2026

मतदान और मतगणना का समय

आयोग ने बताया कि 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक खत्म कर ली जाएगी। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

इन राज्यों में होंगे चुनाव

इस बार जिन राज्यों की सीटों पर चुनाव होना है, उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। सबसे ज्यादा चार-चार सीटें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में खाली हो रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर चुनाव होगा।

कई बड़े नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल

राज्यसभा के जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का नाम शामिल है। इसके अलावा राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी खाली हो रही हैं। ऐसे में इन सीटों पर किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

मतदान के लिए खास नियम

चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर भी खास निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने साफ कहा है कि वोट डालने के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिया गया विशेष बैंगनी रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल किया जाएगा। किसी दूसरे पेन से डाला गया वोट मान्य नहीं माना जाएगा। साथ ही मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।

राजनीतिक नजर से अहम चुनाव

राज्यसभा चुनाव को राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यसभा में संख्या बल कई बड़े विधेयकों को पास कराने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन और समर्थन जुटाने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

किस राज्य में कितनी सीटें

आंध्र प्रदेश में 4, गुजरात में 4, कर्नाटक में 4, मध्य प्रदेश में 3, राजस्थान में 3, झारखंड में 2, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 1-1 सीट पर चुनाव होगा।

Tags: Election Commission IndiaRajya Sabha Election
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

Election Update: क्या राज्यसभा चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, कौन से है नए समीकरण जिससे एनडीए को मिलगा बड़ा फायदा

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Election Commission of India: ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव का ऐलान किया है।...

Akhilesh Yadav Election Commission Row

Election Commission पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, किस पर लगाया SIR में मतदाताओं के फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Akhilesh Yadav Attacks Election Commission: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव...

UP Voter Draft List 2026 Update

Voter Draft List : जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, लाखों नाम कटे, कैसे अपना नाम देखे जानिए आपत्ति दर्ज करने का तरीका

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

UP Voter Draft List:उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने एक अहम कदम उठाया है।...

UP SIR voter list date change

SIR Date Change:UP में विशेष गहन पुनरीक्षण का शेड्यूल फिर बदला, ड्राफ्ट से लेकर अंतिम मतदाता सूची तक की नई तारीखें हुई जारी

by SYED BUSHRA
December 31, 2025

SIR voter list date change:उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बीच भारत निर्वाचन...

Election Commission क्या बिहार के बाद अब पूरे देश में SIR करेगा, इसमें किन चीजों की होगी जांच पहला फेज कितने राज्य में होगा

Election Commission क्या बिहार के बाद अब पूरे देश में SIR करेगा, इसमें किन चीजों की होगी जांच पहला फेज कितने राज्य में होगा

by SYED BUSHRA
October 11, 2025

Election Commission to Conduct SIR Across the Country: बिहार में सफल प्रयोग के बाद अब चुनाव आयोग ने देशभर में...

Next Post
New Education Policy: धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, मातृभाषा में पढ़ाई और भारतीय संस्कृति को ज्ञान से जोड़ने की कोशिश

New Education Policy: धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, मातृभाषा में पढ़ाई और भारतीय संस्कृति को ज्ञान से जोड़ने की कोशिश

Jaunpur news: सात घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक कीगिर कर दर्दनाक मौत

Jaunpur news: सात घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक कीगिर कर दर्दनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist