शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

श्मशान में स्थित बाबा के इस प्राचीन मंदिर में होती है हर मुराद पूरी

by Web Desk
अगस्त 1, 2022
in अद्भुत कहानियां, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

मुज़फ़्फ़रपुर। जिले के बंदरा प्रखंड के बरियारपुर, मोहनपुर के मध्य शिव शक्ति धाम में स्थित बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। सावन, महाशिवरात्रि व बसंत पंचमी पर शिवभक्त यहां दूर दराज से आकर पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन जो भी बाबा से मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है। श्मशान में स्थित बाबा बुद्धेश्वरनाथ स्वयं अंकुरित महादेव है।

ऐसी मान्यता है कि 12वीं सदी में राजा माधव सिंह (मध्यप्रदेश) ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव का प्रथम पुजारी नाथ बाबा बने, जो गोरखनाथ संप्रदाय के थे. मंदिर प्रांगण से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर उन्होंने सशरीर समाधी ले ली थी। आज भी उनके स्थान पर लोग झूठे कसम खाने से डरते हैं। लोग बताते हैं कि बाबा के प्रभाव से बरियारपुर गांव में आज भी अघोरी और किन्नर प्रवेश नहीं करते हैं, इसका जिक्र मुजफ्फरपुर गजट में भी है। बाद में यहां बरियारपुर और मोहनपुर के लोगों द्वारा धर्मादा कमिटी का गठन कर सामाजिक सहयोग से मां पार्वती मंदिर का निर्माण कराया गया.ग्रामीणों के सहयोग व धर्मादा कमिटी के सौजन्य से शिवशक्ति धाम में सभी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। न्यास बोर्ड पटना की ओर से बुधेश्वरनाथ महादेव मंदिर को 1967 में मान्यता दिया गया था लेकिन आज तक बोर्ड ने कोई विकास राशि नहीं दी है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

सितम्बर 15, 2026

धर्मादा कमिटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह का कहना है कि मंदिर को मान्यता तो मिला लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की सहयोग राशि नहीं मिली। जनसहयोग से विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

शिवशक्ति धाम स्तिथ बुद्धेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण मे प्रत्येक वर्ष सावन माह में जलाभिषेक के लिए कावरियों का जत्था पहलेजा घाट, सिमरिया घाट एवं आथर घाट से गंगाजल बोझकर बाबा को जलाभिषेक करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मन्नत पूरी होने पर सत्यनारायण भगवान का पूजन, मुंडन, उपनयन संस्कार, रुद्राभिषेक एवं विवाह कार्यक्रम यहां आयोजित होते हैं। 35 वर्षों से महाशिवरात्रि पर संगीत सम्मेलन, श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा, शिवमहापुराण कथा एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होता आ रहा है। सरस्वती पूजा, अनंत पूजा समेत विभिन्न अवसरों पर भक्तों द्वारा जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की जाती है। बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव मनोकामना महादेव है। जो भी भक्त बाबा को सच्चे मन से जल, फूल, बेलपत्र, अक्षत अर्पित करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज भी मंदिर के प्रथम पुजारी नाथ बाबा आधी रात्रि मे मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

Tags: Muzaffarnagarmuzaffarnagar NewsNews1IndiaSaavan
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Muzaffarnagar Village Sealed

Village Sealed: मुजफ्फरनगर के खलवाड़ा गांव में किसके डर से रास्ते किए गए सील, कौन से यज्ञ के बाद हटाई गईं बल्लियां

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Muzaffarnagar Village Sealed:मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र का गांव खलवाड़ा बुधवार को अचानक चर्चा में आ गया। ग्रामीणों ने गांव के...

Next Post

GST Collection: जुलाई महीने में GST कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकार्ड, 28 फीसदी हुई बढ़ोतरी

कन्नौज में नाम बदलकर हिंदू लड़की को फंसाया, लोगों ने की जमकर पिटाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In