• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home देश

Maharashtra: मराठवाड़ा में इस साल 600 से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या, रोज 3 किसान लगा रहे मौत को गले!

मध्य महाराष्ट्र के डिवीजनल कमिश्नर के दफ्तर की रिपोर्ट से राज्य सरकार के किसानों को लेकर सभी दावों की पोल खोल दी है। डिवीजनल कमिश्नर के दफ्तर की रिपोर्ट के अनुसार मराठवाड़ा में 1 जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 तक 685 किसानों ने आत्महत्या की। 

by Juhi Tomer
September 12, 2023
in Uncategorized
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में किसानों को लेकर डिवीजनल कमिश्नर के दफ्तर से एक खबर सामने आई है। जिसमें किसानों की हालातों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, 1 जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मराठवाड़ा के 685 किसानों ने आत्महत्या की है। मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले में सबसे ज्यादा किसानों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे का बीड गृह जिला है। इस आंकड़े ने राज्य सरकार और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

8 जिले किसानों की परेशानी 

मध्य महाराष्ट्र के इस शुष्क क्षेत्र में आठ जिले आते हैं, जिसमें औरंगाबाद, जालना, बीड, परभनी, नांदेड, उस्मानाबाद, हिंगोली और लातूर हैं। यहां के डिवीजनल कमिश्नर के दफ्तर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 के बीच मराठवाड़ा में 685 किसानों ने आत्महत्या कर ली। करीब 300 लोगों ने कम बारिश के कारण आत्महत्या की थी। मानसून के महीने में सबसे ज्यादा किसानों मौत को गले लगाया है।

Related posts

Rupee vs Dollar: रुपये के मुकाबले क्यों कमजोर हुआ डॉलर, क्रूड के दाम घटने से क्या है इसका संबंध

Rupee vs Dollar: रुपये के मुकाबले क्यों कमजोर हुआ डॉलर, क्रूड के दाम घटने से क्या है इसका संबंध

July 2, 2025
CJI गवई छेड़ी नई बहस,लोकतंत्र में सबसे ताकतवर कौन कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका या संविधान

CJI गवई छेड़ी नई बहस,लोकतंत्र में सबसे ताकतवर कौन कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका या संविधान

June 26, 2025

बीड जिले में सबसे ज्यादा मौत!

सबसे ज्यादा बीड जिले के किसानों ने आत्महत्या की है। रिपोर्ट के अनुसार 186 किसान ने आत्महत्या से मौत हुई है। बीड महाराष्ट्र के मौजूदा कृषि मंत्री धनंजय मुंडे का गृह जिला है। मुंडे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के अजित पवार गुट का हिस्सा हैं, जो हालही में सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हुए हैं। सीएम एकनाथ शिंदे के सरकार में शामिल होने के बाद धनंजय मुंडे को कृषि मंत्री बनाया गया है।

कम बारिश से किसानों ने की आत्महत्या 

महाराष्ट्र का मराठवाड़ा कुछ सालों से बारिश की कमी से जूझ रहा है। यहां इस मानसून सीजन में भी 20.7 फीसदी तक कम बारिश हुई है। क्षेत्र में 11 सितंबर तक 455.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि मानसून में होने वाली औसत 574.4 मिमी बारिश से काफी कम है। कम बारिश किसानों के लिए आफत साबित हो रही है।

इस रिपोर्ट ने प्रशासन और सरकार दोनों को परेशान कर दिया है। कैसे किसानों को भरोशा दिलाया जाए कि, राज्य सरकार उनकी हर संभव मदद करेगा। किसानों के अंदर अपनी सरकार के प्रति कम होता विश्वास भी आत्महत्या की वजह है।

Tags: CM Eknath Shindefarmers death reportfarmers suicidesmaharashtra
Share197Tweet123Share49
Previous Post

जेल में बंद टीचर की मौत, परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन पर लगाए हत्या के आरोप

Next Post

Ghazipur: RTO ऑफिस में जिला प्रशासन की छापेमारी, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी!

Juhi Tomer

Juhi Tomer

Next Post
Ghazipur: RTO ऑफिस में जिला प्रशासन की छापेमारी,  कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी!

Ghazipur: RTO ऑफिस में जिला प्रशासन की छापेमारी, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
टीम इंडिया का ‘बदलापुर’, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से नहीं मिलाए हाथ और जीत के बाद बंद किया ड्रेसिंगरूम का गेट

टीम इंडिया का ‘बदलापुर’, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से नहीं मिलाए हाथ और जीत के बाद बंद किया ड्रेसिंगरूम का गेट

September 15, 2025
IND vs PAK : ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने एशिपा कप में पाकिस्तान को रगड़ा, भारत ने जीत के साथ कायम रखा ‘दबदबा’

IND vs PAK : ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने एशिपा कप में पाकिस्तान को रगड़ा, भारत ने जीत के साथ कायम रखा ‘दबदबा’

September 15, 2025
Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

September 14, 2025
Yogi Government

योगी सरकार की अनोखी पहल, सर्वोदय विद्यालयों में शुरू हुआ श्रमदान अभियान!

September 14, 2025
Nepal Politics

लोगों को न्याय दिलाने में संविधान हर तरह से नाकाम!…नेपाल में जर्जर हालातों पर बोली मनीषा कोइराला,

September 14, 2025
India-Pakistan Match

‘26 भारतीयों की जान जरूरी या पैसा ?…’एशिया कप को लेकर बीजेपी पर गरजे ओवैसी

September 14, 2025
iPhone 14

हद से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 14! जानिए कैसे उठाएं इस जबरदस्त ऑफर का फायदा

September 14, 2025
Mayawati

माफी के बाद समधी पर मेहरबान हुईं मायावती, अशोक सिद्धार्थ बने सुपर कॉर्डिनेटर

September 14, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : अब गोल्ड खरीदने वालों की बढ़ी मुश्किलें, तेज़ हुई सोने-चांदी की रफ्तार, जानें यूपी के ताज़ा भाव

September 14, 2025
तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

September 13, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version